Realme X50 Pro 5G की अगली सेल 5 मार्च को, यहां होगी बिक्री

Realme X50 Pro 5G की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा।

Realme X50 Pro 5G की अगली सेल 5 मार्च को, यहां होगी बिक्री

Realme X50 Pro 5G में है स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर

ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G की अगली सेल 5 मार्च 2020 में होगी
  • यह फ्लैश सेल दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और Realme.com पर शुरू होगी
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में Snapdragon 865 चिपसेट दिया गया है
विज्ञापन
Realme X50 Pro 5G Next Sale Date: रियलमी एक्स50 प्रो 5जी को इस हफ्ते की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी के पहले 5जी स्मार्टफोन की सेल भी लॉन्च के दिन (24 फरवरी 2020) को आयोजित की गई थी। अब इसकी अगली सेल की तारीख का खुलासा हो गया है। रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, 65 वॉट सुपरडार्ट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और दो सेल्फी कैमरे के साथ आता है। यह भारत का पहला 5G फोन है, जिसे 24 फरवरी को लॉन्च किया गया था। फोन की सेल फ्लिपकार्ट और रियलमी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए होगी। यहां हम आपको इस फोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन और उपलब्धता की जानकारी दे रहे हैं।


Realme X50 Pro 5G Sale

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की अगली सेल 5 मार्च 2020 को आयोजित होगी। यह जानकारी Realme India की वेबसाइट पर दी गई है। बता दें कि Realme X50 Pro 5G की पहली सेल लॉन्च के दिन ही आयोजित हुई थी। स्मार्टफोन की सेल Flipkart और Realme.com पर आयोजित होगी। 
 

Realme X50 Pro 5G price in India

रियलमी एक्स50 प्रो 5जी की कीमत 37,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज का है, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 39,999 रुपये में बेचा जाएगा। स्मार्टफोन का सबसे प्रीमियम मॉडल 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इस वेरिएंट का दाम 44,999 रुपये है। स्मार्टफोन मास ग्रीन और रस्ट रेड रंग में मिलेगा।


Realme X50 Pro 5G specifications

डुअल सिम रियलमी एक्स50 प्रो 5जी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित रियलमी यूआई पर चलता है। फोन में 6.44 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 90 हर्ट्ज़ रिफ्रेस रेट और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से लैस है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर, एड्रेनो 650 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम दिए गए हैं। पिछले हिस्से पर चार रियर कैमरे हैं। यहां पर 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल शूटर, 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है। स्मार्टफोन डुअल सेल्फी कैमरे से लैस है। फ्रंट पैनल पर 32 मेगापिक्सल का Sony IMX 616 सेंसर दिया गया है। इसके साथ जुगलबंदी में 8 मेगापिक्सल का कैमरा काम करेगा। यह अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस के साथ आता है।

Realme ने अपने इस फोन में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.0+ स्टोरेज दी है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 5जी, 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जायरोस्कोप, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है और यह 65 वॉट सुपर डार्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »