Realme X50 Pro 5G का कैमरा करेगा 20X जू़म, नया टीज़र जारी

Realme X50 Pro 5G में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 90Hz का डिस्प्ले होगा। कंपनी ने यह भी पुष्टी की है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी का रियर कैमरा 20x ज़ूम कर सकता है।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 18 फरवरी 2020 16:04 IST
ख़ास बातें
  • Realme X50 Pro 5G के रियर सेटअप में 64-मेगापिक्सल का मेन सेंसर दिया है
  • फोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 865 चिपसेट शामिल होगा
  • रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा

Realme X50 Pro 5G में 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप होगा

Realme X50 Pro 5G भारत में 24 फरवरी को लॉन्च होने जा रहा है। डिवाइस के कुछ फीचर्स की पुष्टी कंपनी पहले ही कर चुकी है। रियलमी के आगामी 5जी फ्लैगशिप फोन में 65W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 90Hz का डिस्प्ले होगा। अब कंपनी ने एक नया टीज़र पेश किया है, जिसमें इस फोन का बैक पैनल और कैमरा सेटअप देखने को मिला है। रियलमी ने यह भी पुष्टी की है कि रियलमी एक्स50 प्रो 5जी में 20x ज़ूम करने की क्षमता होगी और इसके फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा।

Realme के इवेंट पेज पर दिए इस टीज़र में फोन को चमकदार लाल रंग में देखा जा सकता है। इसका क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूदा रियलमी एक्स50 5जी से मेल खाता है। इसी तरह फोन का फ्रंट भी Realme X50 5G से मेल खाता है, जिसमें पिल के आकार का डुअल होल-पंच कटआउट दिया गया है, जिसमें दो सेल्फी कैमरा फिट किए गए हैं। ऐसा ही डुअल होल-पंच कैमरा कटआउट हम Poco X2 और Samsung Galaxy S10+ में भी देख चुके हैं।
Advertisement

रियलमी का कहना है कि आगामी फ्लैगशिप फोन 20x ज़ूम के साथ आएगा। यह केवल ऑप्टिकल ज़ूम नहीं होगा, बल्कि फोन का कैमरा 20एक्स हाइब्रिड ज़ूम सपोर्ट करेगा। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इसमें ऑप्टिकल और डिज़िटल ज़ूम का रेशियो नहीं बताया है।

अपने आधिकारिक Weibo पोस्ट में रियलमी ने फोन में 64-मेगापिक्सल मेन सेंसर वाला रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही है। हालांकि फिलहाल यह भी कंफर्म नहीं किया है कि Realme X50 Pro 5G सैमसंग के सेंसर के साथ आएगा या सोनी के सेंसर के साथ आएगा। स्मार्टफोन 24 फरवरी 2020 को लॉन्च किया जाना है। ऐसे में हमें इस फोन की अधिक जानकारी के लिए लॉन्च का इंतज़ार करना होगा।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  4. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  5. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  4. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  5. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  6. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  9. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  10. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.