Realme X3 सीरीज़ के तीन स्मार्टफोन जल्द देंगे भारत में दस्तक

Realme X3 सीरीज़ को शुरुआत में Google की एलिजिबल एंड्रॉयड डिवाइस की लिस्ट में देखा गया था। सीरीज़ की पहचान मॉडल नंबर - RMX2081L1, RMX2085L1 और RMX2086L1 से की गई थी।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 4 जून 2020 15:44 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज़ में Realme X3, X3 Pro और X3 SuperZoom स्मार्टफोन है शामिल
  • चीन में पहले ही हो चुके हैं लॉन्च
  • 12 जीबी तक रैम और Snapdragon 855 चिपसेट से लैस होने की मिली जानकारी

Realme X3 सीरीज़ में X3, X3 Pro और X3 SuperZoom शामिल हैं

Realme X3 SuperZoom को हाल ही में टॉप-एंड स्पेसिफिकेशन के साथ लॉन्च किया गया था और नई अफवाहों का इशारा है कि यह सीरीज़ बहुत जल्द भारत में लॉन्च की जा सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme X3 सीरीज़ के तीन मॉडल Google Play कॉन्सोल लिस्टिंग पेज पर देखे गए, जो भारत के BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) सर्टिफिकेशन पेज पर देखे जा चुके मॉडल नंबर से मेल खाते हैं। यह सीधा इशारा करता है कि कंपनी बहुत जल्द Realme X3 Series को लॉन्च कर सकती है। इतना ही नहीं, यह अनुमान भी लगाया गया है कि हम पिछले महीने घोषित किए गए SuperZoom वेरिएंट के अलावा एक स्टैंडर्ड X3 और X3 Pro मॉडल भी देख सकते हैं।

जैसा कि MySmartPrice द्वारा रिपोर्ट किया गया था, Realme X3 सीरीज़ को शुरुआत में Google की एलिजिबल एंड्रॉयड डिवाइस की लिस्ट में देखा गया था। सीरीज़ की पहचान मॉडल नंबर - RMX2081L1, RMX2085L1 और RMX2086L1 से की गई थी। RMX2086 मॉडल को Realme X3 SuperZoom कहा जा रहा है, जिसका मतलब यह हो सकता है कि अन्य दो वेरिएंट भी एक ही सीरीज़ के स्मार्टफोन हो। इसी रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय बीआईएस सर्टिफिकेशन पेज पर भी इसी तरह के मॉडल नंबर देखे गए थे।
Advertisement

इन मॉडल नंबरों को बाद में Google Play Console लिस्टिंग पर भी देखा गया, साथ ही कुछ बुनियादी स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी पता चली। तीनों मॉडल (RMX2085L1, RMX2085L1, RMX2086L1) में फुल-एचडी+ रिज़ॉल्यूशन (1080x2400 पिक्सल) और 480 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी वाला डिस्प्ले है। इसमें इस्तेमाल किया गया चिपसेट क्वालकॉम SM8150 (स्नैपड्रैगन 855) है। मुख्य अंतर रैम में है। RMX2085L1 और RMX2085L1 मॉडल में 8 जीबी रैम है, जबकि RMX2086L1 में 12 जीबी रैम दिखाई गई है।

Realme ने अभी तक एक्स3 सीरीज़ में अन्य मॉडलों के अस्तित्व की पुष्टि नहीं की है, लेकिन सभी लीक केवल एक वेरिएंट से अधिक वेरिएंट की ओर इशारा करते हैं। यदि यह सच है, तो अन्य मॉडलों में सुपरज़ूम वेरिएंट के समान स्पेसिफिकेशन हो सकते हैं, जिसमें प्रमुख अंतर चिपसेट और कैमरे में हो सकता है। यह देखते हुए कि मॉडल अब Google और BIS पर आ चुके हैं, हम जल्द ही इन्हें भारत में देख सकते हैं।
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • Bad
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  2. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  3. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tecno Camon 60 Pro 5G और Infinix Smart 30e 5G जल्द हो सकते हैं लॉन्च, EEC पर लिस्टिंग 
  2. Xiaomi 18T लॉन्च से पहले 200MP कैमरा, OLED डिस्प्ले जैसे फीचर्स हुए लीक!
  3. Rogbid VitalRing हुई लॉन्च, 10 दिन बैटरी लाइफ, ECG फीचर के साथ दिल का रखेगी खास ध्यान!
  4. Redmi K100 Ultra लॉन्च हो सकता है 10,000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ!
  5. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  6. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  7. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  8. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  9. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  10. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.