Realme X3 सीरीज़ में होगा स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, कंपनी ने की पुष्टि

Realme भारत में 25 जून को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर इवेंट आयोजित करने वाली है। Realme X3 SuperZoom की भारत में कीमत यूरोपीय मॉडल के दाम EUR 499 (करीब 42,900 रुपये) के आसपास रहने की उम्मीद है।

Realme X3 सीरीज़ में होगा स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर, कंपनी ने की पुष्टि

Realme X3 सीरीज़ के दो फोन भारत में होंगे लॉन्च

ख़ास बातें
  • रियलमी एक्स3 गीकबेंच साइट पर RMX2085 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट
  • 25 जून को लॉन्च होंगे Realme X3 SuperZoom और Realme X3
  • Realme X3 SuperZoom और Realme X3 की कीमत आक्रामक होने की उम्मीद
विज्ञापन
Realme X3 SuperZoom और Realme X3 फोन भारत में 25 जून को लॉन्च किए जाएंगे। दोनों ही फोन का टीज़र पहले ही फ्लिपकार्ट पर ज़ारी हो चुका है। अब Reame India के प्रमुख माधव सेठ ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम और रियलमी एक्स3 हैंडसेट स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर के साथ आएंगे। रियलमी एक्स3 फोन को गीकबेंच साइट पर लिस्ट किया गया है जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशन सार्वजनिक हो गए हैं। रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम एडिशन को पहले ही लॉन्च किया जा चुका है, जबकि रियलमी एक्स3 भारत में लॉन्च के साथ मार्केट में पहला कदम रखेगा।

माधव सेठ ने ट्विटर पर ऐलान किया कि Realme X3 SuperZoom और Realme X3 फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट किया है कि इस सेगमेंट में पहली बार स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है जो इन हैंडसेट की आक्रामक कीमतों की ओर इशारा है। उन्होंने स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर की तुलना Snapdragon 765G और Snapdragon 730G प्रोसेसर के साथ की है। इसके लिए उन्होंने बेंचमार्क स्कोर सार्वजनिक किए हैं।

Flipkart पर लाइव हुए टीज़र पेज को अपडेट किया गया है। अब रियलमी एक्स3 सीरीज़ के दोनों फोन के बारे में कुछ नई जानकारियां दी गई हैं। दोनों ही फोन में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर इस्तेमाल होगा। टीज़र पेज से यह भी पुष्टि हुई है कि प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड 2.96 गीगाहर्ट्ज़ है। फोन UFS 3.0 स्टोरेज से लैस होंगे। टीज़र पेज से 120 हर्ट्ज़ डिस्प्ले की ओर इशारा मिला है। 4,200 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, 30W डार्ट चार्ज के साथ। कुछ फीचर्स सिर्फ रियलमी एक्स3 सुपरज़ूम का हिस्सा हो सकते हैं।

इसके अलावा रियलमी एक्स3 गीकबेंच साइट पर RMX2085 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है। यह एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा और जुगलबंदी के लिए 12 जीबी रैम होंगे।

बता दें कि Realme भारत में 25 जून को दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर इवेंट आयोजित करने वाली है। Realme X3 SuperZoom की भारत में कीमत यूरोपीय मॉडल के दाम EUR 499 (करीब 42,900 रुपये) के आसपास रहने की उम्मीद है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great zoom performance in daylight
  • 120Hz display
  • Excellent app and gaming performance
  • Solid battery life
  • Good build quality
  • कमियां
  • Cameras struggle in low light
  • No stereo speakers
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  2. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  4. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  5. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  6. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  7. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  8. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  10. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »