Realme X2 होगा 24 सितंबर को लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Realme X2 Launch Date: रियलमी एक्स हैंडसेट के अपग्रेड रियलमी एक्स2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाना है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 17 सितंबर 2019 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Realme X2 Launch Date की घोषणा हुई वीबो पर
  • भारत में नए रियलमी फोन को Realme XT 730G नाम से उतारा जा सकता है
  • नए रियलमी फोन में होगा Realme XT जैसा बैक पैनल

Realme X2: रियलमी एक्स2 होगा 24 सितंबर को लॉन्च, 64 मेगापिक्सल कैमरा है इसमें

Photo Credit: Weibo/ Xu Qi Chase

रियलमी एक्स हैंडसेट के अपग्रेड Realme X2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को लॉन्च किया जाना है। यह जानकारी रियलमी ने मंगलवार को एक वीबो पोस्ट के ज़रिए दी। नया स्मार्टफोन चार रियर कैमरे से लैस है और इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर भी है। रियलमी एक्स2 के रैम और स्टोरेज पर आधारित दो वेरिएंट हो सकते हैं। इसके अलावा रियलमी एक्स2 हैंडसेट ही भारतीय मार्केट में Realme XT 730G के नाम से आएगा। इस फोन के बारे में कंपनी ने रियलमी एक्सटी के लॉन्च इवेंट में ही बताया था।

वीबो पर ज़ारी किए गए आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, रियलमी एक्स2 को चीनी मार्केट में 24 सितंबर को उतारा जाएगा। कंपनी की ओर से इस हैंडसेट में 64 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और क्वाड कैमरा सेटअप होने की पुष्टि की जा चुकी है।
Advertisement

दूसरी तरफ, Realme के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर झू ची चेज ने वीबो पोस्ट के ज़रिए खुलासा किया कि रियलमी एक्स2 के दो कलर वेरिएंट होंगे। दोनों ही ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएंगे। उनके द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में रियलमी एक्स2 का बैक पैनल नज़र आ रहा है। हमें ऐसे ही बैकपैनल की झलक रियलमी एक्सटी में मिल चुकी है।

Realme X2 Launch Date: रियलमी एक्स2 से 24 सितंबर को उठेगा पर्दा
Photo Credit: Weibo/ Realme

माना जा रहा है कि Realme X2 को ही भारतीय मार्केट में रियलमी एक्सटी 730जी के नाम से लाया जाएगा। नए स्मार्टफोन के बारे में रियलमी एक्सटी के लॉन्च इवेंट में बताया गया था। इस फोन को भारतीय मार्केट में दिसंबर में लाया गया था।
Advertisement

रियलमी एक्सटी 730जी के बारे में बताया गया है कि इसमें हाइपरबोला 3डी ग्लास डिज़ाइन होगा रियलमी एक्सटी की तरह। इसमें भी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 4,000 एमएएच की बैटरी होगी। बैटरी 30 वॉट वूक फ्लैश चार्ज को सपोर्ट करेगी।

इसके अलावा Realme ने बताया है कि एक्सटी 730जी मॉडल में 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ चार रियर कैमरे होंगे। कंपनी ने बाकी तीन सेंसर्स के बारे में कुछ नहीं बताया है। उम्मीद है कि ये रियलमी एक्सटी वाले ही होंगे।
Advertisement

रियलमी एक्सटी 730जी के अन्य स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, माना जा रहा है कि यह फोन चीनी सर्टिफिकेशन टीना पर RMX1991 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया हैंडसेट ही है।
Advertisement

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, Realme RMX1991 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6 पर चलेगा। इसमें 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले होगा। हैंडसेट में 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिया गया है। यह 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। फोन 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा। Realme स्मार्टफोन को 64 मेगापिक्सल रियर कैमरे, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर और 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर के साथ लिस्ट किया गया है। फोन में फ्रंट पैनल पर वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। स्मार्टफोन को 3,920 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme X2, Realme
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.