Realme X हेट-टू-वेट सेल आज रात 8 बजे से

Realme X Sale on Flipkart: रियलमी एक्स को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी ने आज हेट-टू-वेट सेल का आयोजन किया है, जानें इसके बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 जुलाई 2019 11:31 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा
  • Realme X Hate-to-Wait Sale आज रात 8 बजे फ्लिपकार्ट पर

Realme X Price: रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू

रियलमी एक्स को कुछ दिनों पहले ही भारत में लॉन्च किया गया था। रियलमी एक्स की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 3,765 एमएएच की बैटरी से लैस है। रियलमी एक्स की सेल वैसे तो 24 जुलाई से शुरू होगी लेकिन रियलमी ने आज “Realme X Hate-to-Wait" सेल का आयोजन किया है। रियलमी एक्स हेट-टू-वेट सेल रात 8 बजे फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर शुरू होगी।
 

Realme X की भारत में कीमत, सेल का समय

रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा। रियलमी एक्स हेट-टू-वेट सेल आज रात 8 बजे शुरू होगी। फ्लिपकार्ट और रियलमी डॉट कॉम पर नोटिफिकेशन के लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं।
Advertisement


फ्लिपकार्ट पर अलग से बने पेज़ से इस बात का संकेत मिलता है कि सेल के दौरान रियलमी एक्स का 4 जीबी और 8 जीबी रैम वेरिएंट दोनों ही उपलब्ध होंगे। हमने सेल के बारे में अधिक जानकारी के लिए रियलमी से संपर्क किया है। कंपनी की ओर से जवाब आते ही हम अपनी खबर को अपडेट करेंगे।
Advertisement
 

Realme X Specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  8. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
  10. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.