8360mAh बैटरी, 6GB रैम, 2.5K डिस्प्ले वाला Realme Pad X टैब 26 मई को होगा लॉन्च!

Realme Pad X के मेन स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। इसमें Snapdragon 870 SoC और Snapdragon 8 Gen 1+ SoC वेरिएंट देखने को मिल सकता है।

8360mAh बैटरी, 6GB रैम, 2.5K डिस्प्ले वाला Realme Pad X टैब 26 मई को होगा लॉन्च!

Realme Pad X में रियर में सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है और साथ में स्टाइलस का सपोर्ट भी है।

ख़ास बातें
  • Realme Pad X को JD.com पर भी लिस्ट किया गया है
  • डिवाइस 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है
  • कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं
विज्ञापन
Realme Pad X को 26 मई को लॉन्च किया जा रहा है, कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर एक डेडीकेटेड पेज के माध्यम से इसकी घोषणा की है। टैबलेट के अधिकारिक लॉन्च से पहले कंपनी ने इसके लिए प्री-रिजर्वेशन की शुरुआत कर दी है। रियलमी ने इसका एक पोस्टर भी चाइनीज माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर शेयर किया है। पोस्टर में टैबलेट का डिजाइन और रियर कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है। डिवाइस के फ्लोरसेंट ग्रीन कलर में दिखाया गया है और साथ में स्टाइलस का सपोर्ट भी है। अपकमिंग Realme Pad X को कंपनी Qualcomm Snapdragon 870 SoC के साथ लॉन्च कर रही है। इसमें 5G कनेक्टिविटी भी दी गई है। डिवाइस में 4GB + 64GB और 6GB + 128GB मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। 

Realme ने अपनी चीन की वेबसाइट पर एक डेडीकेटेड पेज पर Realme Pad X को टीज किया है। जिसकी रिलीज डेट 26 मई बताई गई है। कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इसके लिए प्री-रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं। रेंडर में दिखाई देता है कि इसमें रियर में सिंगल कैमरा सेंसर दिया गया है और साथ में स्टाइलस का सपोर्ट भी है। हालांकि, अभी तक इसकी कीमत के बारे में कोई डिटेल सामने नहीं आए हैं। 

Realme Pad X को JD.com पर भी लिस्ट किया गया है। यहां पर इसे ब्राइट चेसबोर्ड ग्रीन, स्टार ग्रे और सी-सॉल्ट ब्लू कलर ऑप्शन में रिजर्व किया जा सकता है। 5G कनेक्टिविटी के साथ डिवाइस 4GB + 64GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स में लिस्ट किया गया है। 

Realme Pad X के मेन स्पेसिफिकेशंस कई बार लीक हो चुके हैं। इसमें Snapdragon 870 SoC और Snapdragon 8 Gen 1+ SoC वेरिएंट देखने को मिल सकता है। Snapdragon 870 SoC वाले वेरिएंट में 2.5K (2,520x1,680 पिक्सल) LCD डिस्प्ले होगा जिसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। इसमें स्टाइलस सपोर्ट भी बताया गया है। टैबलेट में 8,360mAh बैटरी देखने को मिल सकती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »