Realme X और Realme X Lite 15 मई को हो सकते हैं लॉन्च

Realme X को बीजिंग में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। Realme 3 Pro को भी लॉन्च किया जाना है लेकिन इसका नाम Realme X Lite हो सकता है।

Realme X और Realme X Lite 15 मई को हो सकते हैं लॉन्च
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आएगा Realme X
  • Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा
विज्ञापन
बीते महीने चीनी सर्टिफिकेशन साइट TEENA पर Realme के दो फोन Realme X और Realme 3 Pro लिस्ट हुए थे। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि रियलमी के ये हैंडसेट जल्द ही चीन में लॉन्च होंगे। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme X और Realme 3 Pro को चीनी मार्केट में आधिकारिक तौर पर 15 मई को पेश किया जाएगा। बीजिंग में होने वाले एक इवेंट में इन दोनों फोन से पर्दा उठाया जाएगा। बता दें कि रियलमी 3 प्रो भारतीय मार्केट में पहले ही आ चुका है। दावा किया गया है कि चीनी मार्केट में Realme X की प्री-बुकिंग 5 मई से शुरू हो जाएगी।

कुछ दिन पहले पॉप-सेल्फी कैमरे और बिना नॉच वाले डिस्प्ले से लैस एक Realme फोन का वीडियो टीज़र साझा किया गया था। बाद में बताया गया कि यह Realme X है। इस फोन को TENAA पर RMX1901 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था। यह ग्रेडिएंट फिनिश से लैस है। IndiaShopps की रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X को बीजिंग में 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। Realme 3 Pro को भी लॉन्च किया जाना है लेकिन इसका नाम Realme X Lite हो सकता है।
 

Realme X स्पेसिफिकेशन, कीमत (उम्मीदें)

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, Realme X रियलमी एक्स में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा। यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आ सकता है। फोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन होने का दावा है। यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा, लेकिन बैटरी क्षमता को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

कैमरा डिपार्टमेंट में Realme X में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। अफसोस कि अभी तक फ्रंट कैमरे के रिजॉल्यूशन और किसी सॉफ्टवेयर फीचर के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लीक में एक बार फिर दोहराया गया है कि रैम और स्टोरेज पर आधारित इस फोन के तीन वेरिएंट होंगे।

शुरुआती वेरिएंट 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। इसकी कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,500 रुपये) हो सकती है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट क्रमशः 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) और 1,999 चीनी युआन (करीब 20,600 रुपये) में मिलेंगे। फोन को अभी चीनी मार्केट में उतारा जा रहा है। फिलहाल, भारत को लेकर जानकारी नहीं मिली है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X, Realme 3 Pro, Realme X Lite
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  8. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  9. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  3. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  4. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  5. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  8. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  10. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »