Realme X को भारत में लॉन्च होने में होगी देरी!

एक ट्वीट में माधव शेठ ने Realme X के लॉन्च के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा, "हमारी कोशिश रियलमी एक्स को जल्द ही भारत में लाने की है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद हम इसे 2019 की दूसरी छमाही में ही ला पाएंगे।"

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 मई 2019 16:04 IST
ख़ास बातें
  • पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ आता है Realme X
  • चीनी मार्केट में Realme X की कीमत करीब 15,400 रुपये से शुरू
  • Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा
Realme X फ्लैगशिप स्मार्टफोन को इस महीने ही चीन में लॉन्च किया गया था। जानकारी मिली है कि इस फोन भारत में 2019 की दूसरी छमाही में ही लॉन्च किया जाएगा। Realme India के सीईओ माधव शेठ ने इसका खुलासा ट्विटर पर एक यूज़र के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए किया। इससे पहले ही माधव शेठ ने ऐलान किया था कि भारत में लॉन्च किया जाने वाले Realme X स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के मामले में चीनी वेरिएंट से काफी अलग होगा। कंपनी के अधिकारी ने बताया था कि फोन के ऑनियन और गार्लिक फिनिश वाले वेरिएंट को भी भारत लाया जाएगा।

एक ट्वीट में माधव शेठ ने Realme X के लॉन्च के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा, "हमारी कोशिश रियलमी एक्स को जल्द ही भारत में लाने की है। लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद हम इसे 2019 की दूसरी छमाही में ही ला पाएंगे।"

माधव शेठ ने Realme X को चीन में लॉन्च होने के साथ ही इशारा दिया था कि यह भारत में जल्द आएगा। हालांकि, ताज़ा खुलासे के बाद प्रशंसकों के लिए इंतज़ार लंबा हो गया है। कुछ दिन पहले ही यह भी खुलासा हुआ था कि भारतीय मार्केट में Realme X की कीमत 18,000 रुपये के आसपास होगी।
 

Realme X की कीमत (अनुमान)

भारतीय मार्केट में इसकी कीमत का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन बता दें कि चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) है। Realme X हैंडसेट व्हाइट और ब्लू रंग में आएगा। दोनों ही कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश वाले हैं। Realme ने इस फोन के दो स्पेशल लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किए हैं। ये ऑनियन और गार्लिक फिनिश के साथ आते हैं व 8 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। स्पेशल एडिशन का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है।
 

Realme X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तर रैम दिए गए हैं।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉ-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement

फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन 161.2x76.9x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  2. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग जैसे फीचर्स वाला धांसू फोन
  2. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  3. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  5. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  6. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  7. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  8. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  9. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  10. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.