• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme V50, Realme V50s होंगे दिसंबर में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Realme V50, Realme V50s होंगे दिसंबर में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Realme V50 में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

Realme V50, Realme V50s होंगे दिसंबर में लॉन्च, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: China Telecom

Realme V50 में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme V50 में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme V50 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme V50 में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Realme चीन में इस महीने के आखिर तक स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिप वाले फ्लैगशिप फोन Realme GT 5 Pro को पेश करेगा। दिसंबर में ब्रांड देश में एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन की Realme V50 सीरीज को पेश करेगा। लॉन्च से पहले Realme V50 और Realme V50s की चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से पता चला है कि दोनों फोन 10 दिसंबर तक बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। रिलीज की तारीख से पहले चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से दोनों स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और कीमतों का पता चला है।

अगस्त में मॉडल नंबर RMX3783 और RMX3781 वाले Realme फोन को चीन के TENAA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म के डाटाबेस पर देखा गया था। चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग से साफ होता है कि मार्केट में आने पर इन डिवाइसेज Realme V50 और Realme V50s कहा जाएगा। Realme V50 सीरीज भारत में उपलब्ध Realme 11x 5G जैसे ही स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन से लैस है।


Realme V50 की अनुमानित कीमत


Realme V50 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत  1,199 युआन (लगभग रुपये), वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 1,399 युआन (लगभग रुपये) और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन (लगभग रुपये) होगी। Realme V50 मिडनाइट ब्लैक और डॉन पर्पल शेड में आएगा। Realme V50s में Realme V50 जैसे समा स्पेसिफिकेशन, वेरिएंट और कीमत है। Realme दोनों स्मार्टफोन के बीच क्या अंतर प्रदान करती है यह खुलासा अभी नहीं हुआ है।


Realme V50, Realme V50s के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


चाइना टेलीकॉम लिस्टिंग के अनुसार, Realme V50 में 6.72-इंच LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Realme V50 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं इसके फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। फोन Dimensity 6100 Plus पर काम करता है। स्टोरेज के मामले में इस फोन में 8GB RAM जीबी तक रैम और 256GB तक स्टोरेज है। यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा जो 18W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अन्य फीचर्स में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर शामिल है। यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI पर काम करेगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  2. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  3. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  4. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  5. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  6. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  7. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  8. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
  9. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  10. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »