• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme P3 Pro स्मार्टफोन 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ अगले महीने होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Realme P3 Pro स्मार्टफोन 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ अगले महीने होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Realme P3 Pro को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल में पेश किया जा सकता है।

Realme P3 Pro स्मार्टफोन 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ अगले महीने होगा लॉन्च! स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक

Photo Credit: Realme

Realme P2 Pro (ऊपर तस्वीर में) के सक्सेसर के रूप में आ सकता है P3 Pro स्मार्टफोन

ख़ास बातें
  • फोन को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल में पेश किया जा सकता है
  • इसका मॉडल नंबर RMX5032 हो सकता है, जिसे BIS सर्टिफिकेशन प्राप्त है
  • फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकती है सीरीज
विज्ञापन
Realme अपनी P-सीरीज लाइनअप में कुछ नए मॉडल्स जोड़ सकता है। हाल ही में P3 Ultra की डिटेल्स लीक की गई थी और अब, एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Realme P3 Pro को फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च किया जाएगा। बताया गया है कि फोन मॉडल नंबर RMX5032 के साथ आएगा और इसी मॉडल नंबर को इससे पहले BIS सर्टिफिकेशन मिल चुका है, जो इसके भारत में जल्द लॉन्च की ओर इशारा देता है। Realme P3 Pro के रैम और स्टोरेज ऑप्शन की जानकारी भी दी गई है।

इंडस्ट्री सोर्स का हवाला देते हुए 91Mobiles की रिपोर्ट कहती है कि मॉडल नंबर RMX5032 के साथ आने वाले कथित Realme P3 Pro फरवरी के तीसरे हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। हालांकि, यहां सटीक लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी गई है। Realme ने अभी तक इस स्मार्टफोन मॉडल को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टता सामने नहीं रखी है। वर्तमान में Realme भारत में 16 जनवरी को Realme 14 Pro 5G सीरीज को लॉन्च करने पर फोकस कर रही है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि Realme P3 Pro को 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल में पेश किया जाएगा। बता दें कि Realme P2 Pro भारत में 8GB +128GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज के साथ आता है।

समान पब्लिकेशन ने हाल ही में P3 UItra की जानकारी लीक की थी। बताया गया था कि इस स्मार्टफोन में एक ग्लोसी बैक पैनल दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन कम से कम एक ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा। फोन का मॉडल नंबर RMX5030 होगा। इसमें भी 12GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला एक बेस वेरिएंट मिलेगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme P3 Pro, Realme P3 Pro Specifications
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »