Realme UI में होंगे ये कस्टमाइज़ेशन फीचर्स, जानें सबकुछ...

Realme UI में 11 नए वॉलपेपर्स हैं। इनके बारे में नेचुरल एलीमेंट्स से प्रेरित होने का दावा है। Realme ने ओप्पो की क्वांटम एनिमेशन इंजन तकनीक को इस्तेमाल कर स्क्रीन फ्रिक्वेंसी को बेहतर किया है।

Realme UI में होंगे ये कस्टमाइज़ेशन फीचर्स, जानें सबकुछ...

Realme UI में बेहतर यूज़र एक्सपीरियंस के लिए कई कस्टमाइज़ेशन विकल्प

ख़ास बातें
  • Realme UI एंड्रॉयड 10 पर आधारित है
  • Oppo के ColorOS 7 से प्रेरित भी है रियलमी यूआई
  • चीन में Realme UI की बीटा टेस्टिंग शुरू होने की खबर
विज्ञापन
Realme स्मार्टफोन के लिए बनाए गए कस्टम इंटरफेस Realme UI से पर्दा उठ गया है। अभी कुछ दिन पहले ही चीनी मार्केट में रियलमी यूआई के बारे मेंआधिकारिक ऐलान किया गया था। नया इंटरफेस एंड्रॉयड 10 पर आधारित है और Oppo के ColorOS 7 से प्रेरित भी है। इसके बारे में युवा ग्राहकों के लिए डिज़ाइन किए जाने का दावा किया गया है। Realme का दावा है कि उसने रियल डिज़ाइन के कंसेप्ट को अपनाया है। यह यूज़र्स के लिए बेहद ही आसान अनुभव लेकर आएगा। कलरओएस 7 की तरह रियलमी यूआई में बेहतर 3 फिंगर स्क्रीनशॉट और फोकस मोड जैसे विकल्प होंगे। इंटरफेस में कई वॉलपेपर्स और कस्टम वॉलपेपर्स के विकल्प हैं।

Realme के मुताबिक, रियलमी यूआई में कस्टमाइज़ेशन के कई विकल्प हैं। यूज़र्स कलर्स, आइकन्स, वॉलपेपर्स और एनिमेशन्स नियंत्रित कर पाएंगे। कस्टम इंटरफेस के बारे में नेचुरली हाइ सेचुरेशन और हाइ ब्राइटनेस कलर्स होने का दावा है। रियलमी यूआई में ऐप आइकन्स घरेलू सामानों के कोर एलीमेंट का इस्तेमाल होता है। इनके आकार और साइज़ को कस्टमाइज़ करना संभव है।

आकार और साइज़ को कस्टमाइज़ करने के अलावा रियलमी यूआई में यूज़र्स आइकन्स के इंटरनल ग्राफिक्स को कस्टमाइज़ करने का विकल्प पाएंगे। चाहे आइकन किसी भी आकार या साइज़ के हों।

Realme UI में 11 नए वॉलपेपर्स हैं। इनके बारे में नेचुरल एलीमेंट्स से प्रेरित होने का दावा है। Realme ने ओप्पो की क्वांटम एनिमेशन इंजन तकनीक को इस्तेमाल कर स्क्रीन फ्रिक्वेंसी को बेहतर किया है। इसके अलावा इंटरफेस में कई पावर सेविंग फीचर्स होने का दावा है। पावर की खपत कम करने और परफॉर्मेंस के लिए ऑप्टिमाइज़्ड एक्सपीरियंस है।

इसमें फोकस मोड भी है जो यूज़र्स को कुछ देर के लिए 'बाहर की दुनिया से दूर हो जाने' का विकल्प देता है। वे कुछ रिलेक्सिंग म्यूजिक सुनकर कई अहम काम कर सकते हैं। इंटरफेस में इंप्रूव्ड 3 फिंगर स्क्रीनशॉट विकल्प भी है। इसमें यूज़र्स स्क्रीन के एक खास एरिया को चुनकर स्क्रीन पर कुछ सेकेंड के लिए तीन फिंगर्स को रखना होगा।

Realme UI पर्सनल इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन फीचर के साथ आता है। इसके बारे में बताया गया है कि अगर कोई ऐप यूज़र के पर्सनल इंफॉर्मेशन का एक्सेस मांगेगा तो उसे ब्लैंक पेज दिया जाएगा।

यह साफ नहीं है कि रियलमी यूआई कब तक रियलमी स्मार्टफोन का हिस्सा बनेगा। कुछ यूज़र्स ने दावा किया है कि चीनी मार्केट में Realme X2 Pro को रियलमी यूआई का बीटा अपडेट मिलने लगा है। इसके अलावा भारत में रियलमी एक्स2 यूज़र्स 20 जनवरी से इंटरफेस की बीटा टेस्टिंग के लिए आवेदन दे पाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme UI features, Realme UI, Realme, ColorOS 7, Android 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »