Realme U1 और Realme 1 को कलरओएस 6 बीटा अपडेट मिलना शुरू

Realme का कहना है कि बीटा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने पर फोन के डेटा को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन बैकअप बना लेना सही फैसला होगा।

Realme U1 और Realme 1 को कलरओएस 6 बीटा अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • Realme 1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 के साथ लॉन्च
  • Realme U1 एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 के साथ आया था
  • कलरओएस 6.0 अपडेट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित है
विज्ञापन
Realme ने अपने Realme 1 और Realme U1 स्मार्टफोन के लिए कलरओएस 6 बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्ट्रेशन लेना शुरू कर दिया है। कलरओएस 6 एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित है। नए बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बनने के बाद Realme U1 और Realme 1 यूज़र्स को आधिकारिक रिलीज से पहले लेटेस्ट सॉफ्टवेयर का अनुभव पाने का मौका मिलेगा। उम्मीद है कि यह चीनी कंपनी आने वाले हफ्तों में इन दोनों ही हैंडसेट के लिए कलरओएस 6.0 का स्टेबल अपडेट ज़ारी कर देगी।

आधिकारिक Realme फोरम के एक पोस्ट के मुताबिक, रियलमी टीम को रियलमी यू1 और रियलमी 1 के कलरओएस 7 बीटा सॉफ्टवेयर के लिए कुछ यूज़र्स की तलाश है। इच्छुक ग्राहक फोरम पर जाकर बीटा प्रोग्राम के लिए साइन अप कर सकते हैं। कंपनी का कहना है कि इन यूज़र्स को अपने फोन पर कलरओएस 6 बीटा को इस्तेमाल करना होगा और सॉफ्टवेयर में कोई कमी होने पर फीडबैक देना होगा। क्योंकि यह बीटा सॉफ्टवेयर है। हम आपको अपने प्राइमरी स्मार्टफोन इसे इंस्टॉल नहीं करने का सुझाव देंगे। अगर आपको चुनौतियां पसंद हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं।

Realme का कहना है कि बीटा सॉफ्टवेयर इंस्टॉल करने पर फोन के डेटा को कोई नुकसान नहीं होगा। लेकिन बैकअप बना लेना सही फैसला होगा। रियमली फोरम के यूज़र्स के मुताबिक, जिन यूज़र्स ने बीटा प्रोग्राम के लिए रजिस्टर किया है उन्हें ओवर द एयर कलरओएस 6 बीटा अपडेट मिल रहा है।

बदलाव की बात करें तो रियलमी 1 के लिए कलरओएस 6 बीटा अपडेट स्टेटस बार में नए नोटिफिकेशन आइकन्स, नए नेविगेशन गेसचर, कलरओएस लॉन्चर के लिए ऐप ड्राअर, राइडिंग मोड और मई महीने का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आता है। इसके अतिरिक्त बीटा अपडेट नोटिफिकेशन पैनल के लिए नया यूआई लाता है। ColorOS 6 बीटा नाइटस्केप मोड, HAL3 सपोर्ट, रियलमी गेम सेंटर और रियलमी कम्युनिटी ऐप लेकर आता है।

Realme U1 के लिए कलरओस 6 बीटा अपडेट रियलमी 1 कलरओएस 6 बीटा वाले फीचर तो लाता ही है, साथ रियलमी थीम स्टोर भी फोन का हिस्सा बन जाएगा। रियलमी यू1 के लिए जारी होने वाला यह अपडेट 2 जीबी का है और रियलमी 1 के लिए 2.11 जीबी का।

याद रहे कि Realme 1 को बीते साल मई महीने में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.0 के साथ लॉन्च किया गया था। वहीं, Realme U1 नवंबर महीने में एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 के साथ आया।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme U1, Realme 1, ColorOS 6, Realme
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  3. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  4. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  5. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  6. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  7. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  8. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  9. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  10. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »