Realme U1 की पहली सेल 'सुपरहिट', अगली सेल 12 दिसंबर को

Oppo के सब-ब्रांड के तौर पर भारतीय मार्केट में कदम रखने वाली कंपनी Realme के लिए आगाज़ बेहद ही शानदार रहा है। ऐसा हम Realme के द्वारा Realme U1 की पहली सेल के बाद जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं।

Realme U1 की पहली सेल 'सुपरहिट', अगली सेल 12 दिसंबर को
ख़ास बातें
  • Realme U1 की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है
  • हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला फोन है रियलमी यू1
  • Realme U1सेल्फी के दीवानों के लिए है बना
विज्ञापन
Oppo के सब-ब्रांड के तौर पर भारतीय मार्केट में कदम रखने वाली कंपनी Realme के लिए आगाज़ बेहद ही शानदार रहा है। ऐसा हम Realme के द्वारा Realme U1 की पहली सेल के बाद जारी किए गए आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं। बुधवार को अमेज़न इंडिया और रियलमी की अपनी वेबसाइट पर Realme U1 सेल्फी स्मार्टफोन की पहली सेल दोपहर 12 बजे आयोजित हुई थी। इसके बाद दूसरी सेल शाम 6 बजे आयोजित हुई। हालिया दिनों में होने वाली अन्य फ्लैश सेल की तरह ही रियलमी यू1 भी चंद मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 की अगली सेल 12 दिसंबर को आयोजित होगी।

पहली सेल की बात करें तो Realme ने ट्वीट करके दावा किया कि चंद मिनट में 2,05,400 Realme U1 हैंडसेट बिक गए। इसके बाद कंपनी ने फिर बुधवार शाम 6 बजे सेल आयोजित करने की बात की। इस सेल के दौरान भी रियलमी यू1 तुरंत ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया। इस बीच कंपनी ने साफ कर दिया है कि यह 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आने वाला रियलमी यू1 फ्लैश सेल में बिकेगा। अगली सेल 12 दिसंबर को अमेज़न इंडिया और संभवतः कंपनी की अपनी वेबसाइट पर होगी।


Realme U1 स्पेसिफिकेशन

रियलमी यू1 की स्क्रीन 6.3 इंच की है। फुलएचडी+ रिजॉल्यूशन वाला यह आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस है। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलेगा। फोन 90.8 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो के साथ आता है। स्क्रीन 2.5डी कर्व्ड ग्लास और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन वाली है। स्मार्टफोन में 2.1 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर के साथ एआरएम जी72 जीपीयू है। रैम और स्टोरेज पर आधारित दो विकल्प हैं- 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme U1 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 13 मेगापिक्सल (एफ/2.2 अपर्चर) का है और सेकेंडरी सेंसर 2 मेगापिक्सल (एफ/2.4) का है। इसके साथ एलईडी फ्लैश है। कंपनी ने जानकारी दी है कि Realme U1 पोर्ट्रेट लाइटनिंग, स्लो मो वीडियो, एआई सीन डिटेक्शन और बोकेह इफेक्ट के साथ आता है। फोन में एआई फेस अनलॉक फीचर भी है।

फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 25 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कंपनी ने सेल्फी कैमरे में बैकलाइट मोड फीचर होने की बात की है। इसके अलावा एआई ब्यूटी+ मोड होने का भी ज़िक्र है। स्मार्टर ग्रुपी फीचर की मदद से यूज़र एक तस्वीर में कई सब्जेक्ट पर कस्टमाइज़्ड ब्यूटीफिकेशन का मज़ा ले सकते हैं।

रियलमी यू1 के दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस/ ग्लोनास, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट, ओटीजी सपोर्ट और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, ग्रैविटी सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी फोन का हिस्सा हैं। रियर पैनल पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

Realme U1 की बैटरी 3500 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157x74x8 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Smooth app and gaming performance
  • Looks good
  • Bright and crisp display
  • Cameras do well in good light
  • Fast face unlock
  • कमियां
  • No 4K recording and video stabilisation
  • Cameras struggle in low light
  • Body attracts smudges easily
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी70
फ्रंट कैमरा25-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme U1 Flash Sale, Realme U1 Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 600 सीरीज हुई लॉन्च: 200MP कैमरा, 8600mAh बैटरी और OLED डिस्प्ले वाले फोन्स की इतनी है कीमत
  2. 144Hz डिस्प्ले, 10420mAh बैटरी वाला नया Oppo Pad 6 टैबलेट हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  3. मिडल-ईस्ट में समझौते की संभावना से क्रिप्टो मार्केट में तेजी, 77,000 डॉलर से ज्यादा हुआ Bitcoin का प्राइस
  4. Redmi के इन फोन्स की कीमत फिर बढ़ी, कुछ मॉडल्स अब 5,500 रुपये तक महंगे!
  5. मॉनिटर जैसा दिखता है, लेकिन अंदर छिपा है पूरा AI PC! Asus ने लॉन्च किया नया VM441 AiO
  6. UBON ने 30W पावर, 20 घंटे की बैटरी के साथ नए पार्टी स्पीकर किए लॉन्च, जानें कीमत
  7. Moto G37, Moto G37 Power की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. Xiaomi 17T भारत में लॉन्च से पहले प्राइस लीक, 6500mAh बैटरी, 50MP 3 कैमरा के साथ, 4 जून को देगा दस्तक
  9. पुराना तरीका छोड़ो! WhatsApp पर अब AI से बनाओ Stickers, जानिए तरीका
  10. OnePlus ला रही अल्ट्रा स्लिम OLED टैबलेट! 8000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »