Realme के नए स्मार्टफोन में होगी 15,000mAh की जंबो बैटरी

Realme का दावा है कि इस स्मार्टफोन की 15,000 mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2025 17:47 IST
ख़ास बातें
  • यह एक कॉन्सेप्ट फोन होगा और इसे 27 अगस्त को पेश किया जाएगा
  • इसकी थिकनेस सामान्य हैंडसेट के समान है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक वीडियो प्लेबैक देगी

इस स्मार्टफोन को सिंगल चार्ज में पांच दिनों से अधिक इस्तेमाल किया जा सकेगा

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme ने हाल ही में 10,000 mAh से अधिक बैटरी कैपेसिटी वाले एक स्मार्टफोन का टीजर दिया था। कंपनी की ओर से दिए गए एक प्रमोशनल पोस्टर में यह खुलासा हुआ है कि इस स्मार्टफोन में 15,000 mAh की बैटरी होगी। यह एक कॉन्सेप्ट फोन होगा और इसे 27 अगस्त को पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी अधिक होने के बावजूद इसकी थिकनेस सामान्य हैंडसेट के समान है। इस स्मार्टफोन की अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी के लिए कंपनी सिलिकॉन-एनोड टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर सकती है। 

Realme के GT 7 में कंपनी की ओर से दी गई 7,200 mAh की सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी ने एक टीजर में आगामी स्मार्टफोन में 15,000 mAh की बैटरी होने की पुष्टि की है। इसके बैक कवर पर '15,000 mAh' लिखा है। यह अधिकतर रग्ड फोन्स की बैटरी से बड़ी है। हालांकि, अधिकतर रग्ड फोन्स भारी होते हैं लेकिन Realme के इस स्मार्टफोन की थिकनेस अधिक नहीं है। 

Advertisement

एक कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन होने के कारण इसका कस्टमर्स के लिए जल्द उपलब्ध होना मुश्किल है। Realme का दावा है कि इस स्मार्टफोन की 15,000 mAh की बैटरी सिंगल चार्ज में 50 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन को सिंगल चार्ज में पांच दिनों से अधिक इस्तेमाल किया जा सकेगा। पिछले सप्ताह Realme ने एक नया स्मार्टफोन '1 x 000 mAh' बैटरी के साथ पेश करने का टीजर दिया था। इससे इस स्मार्टफोन की बैटरी कैपेसिटी 10,000 mAh से अधिक होने का संकेत मिला था। हाल ही में कंपनी ने 10,000 mAh की बैटरी वाला एक कॉन्सेप्ट फोन पेश किया था। इसमें 10 प्रतिशत सिलिकॉन रेशो के साथ अल्ट्रा-हाई सिलिकॉन-कंटेंट एनोड बैटरी है। इसे इंडस्ट्री में सबसे अधिक बैटरी वाला स्मार्टफोन बताया गया था। यह बैटरी 887 Wh/L की एनर्जी डेंसिटी की पेशकश करती है। इससे मौजूदा स्मार्टफोन्स की तुलना में इसमें बेहतर परफॉर्मेंस होने का संकेत मिला था। 

कंपनी का 10,000 mAh की बैटरी वाला स्मार्टफोन 'Mini Diamond' आर्किटेक्चर और 320 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 8.5 mm और भार 200 ग्राम से कुछ अधिक का है। Realme ने पिछले वर्ष अगस्त में 320 W SuperSonic Charge चार्ज टेक्नोलॉजी को पेश किया था। कंपनी का दावा है कि इससे एक मिनट में बैटरी को 26 प्रतिशत और केवल दो मिनटों में 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 ने बनाया रेवेन्यू का रिकॉर्ड, 2.3 अरब डॉलर से ज्यादा की सेल्स
  2. ₹17000 सस्ता खरीदें Google का लेटेस्ट पिक्सल फोन, ई-कॉमर्स साइट पर आई लिमिटेड डील
  3. Google ने AI से असली शहर को बना दिया गेम, सड़कों पर लगाएं रेस, यहां खेलें फ्री में
  4. Casio ने लॉन्च की नई G-Shock GM2110HDN-8A वॉच, न्यूयोर्क स्ट्रीट कल्चर जैसा डिजाइन
  5. 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
  6. Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  7. Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
  8. Temple डिवाइस हुआ आउट ऑफ स्टॉक, डॉक्टर ने दीपिंदर गोयल पर उठाए सवाल, अब तक रिसर्च क्यों नहीं पब्लिश की
  9. Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
  10. घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.