Flipkart Big Billion Days में Realme ने बेचे 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन

कंपनी ने बताया कि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मात्र 1 सेकेंड में 1 लाख 10 हज़ार Realme C1 हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान बना। दूसरी तरफ, लॉन्च होने के 40 दिनों के अंदर 10 लाख से ज़्यादा Realme 2 हैंडसेट बिक चुके हैं।

Flipkart Big Billion Days में Realme ने बेचे 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • 1 सेकेंड में 1 लाख 10 हज़ार Realme C1 हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान
  • Realme के स्मार्टफोन Flipkart की अगली सेल में होंगे उपलब्ध
  • Realme 2 Pro और Realme C1, कंपनी के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं
विज्ञापन
Realme ने सोमवार को जानकारी दी कि बीते हफ्ते आयोजित Flipkart Big Billion Days सेल में उसके 10 लाख से ज़्यादा स्मार्टफोन बिके। पहले Oppo के सब-ब्रांड के तौर पर मार्केट में कदम रखने वाली रियलमी अब अलग कंपनी बन चुकी है। इस कंपनी ने बताया कि फ्लिपकार्ट सेल के दौरान मात्र 1 सेकेंड में 1 लाख 10 हज़ार Realme C1 हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान बना। दूसरी तरफ, लॉन्च होने के 40 दिनों के अंदर 10 लाख से ज़्यादा Realme 2 हैंडसेट बिक चुके हैं। Realme का दावा है कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित सेल में वह शाओमी के बाद सबसे ज़्यादा हैंडसेट बेचने में दूसरे पायदान पर रही।

इसके अलावा Realme ने ऐलान किया कि ब्रांड के हैंडसेट अक्टूबर महीने के तीसरे हफ्ते में फ्लिपकार्ट पर आयोजित होने वाली अगली सेल में उपलब्ध होंगे। इससे यह भी खुलासा होता है कि आने वाले दिनों में Flipkart एक और सेल आयोजित करेगी।

Realme 2 Pro और Realme C1, कंपनी के दो लेटेस्ट स्मार्टफोन हैं जो फ्लिपकार्ट सेल के दौरान पहली बार उपलब्ध कराए गए थे। रियलमी 2 प्रो की सीधी भिड़ंत Asus ZenFone Max Pro M1, Motorola One Power, Nokia 6.1 Plus, Samsung Galaxy J6+, Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Redmi Note 5 Pro जैसे स्मार्टफोन से है। इस स्मार्टफोन की कीमत 13,990 रुपये से शुरू होती है। इस फोन के तीन वेरिएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज।

डुअल-सिम रियलमी 2 प्रो एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.2 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90.8 प्रतिशत है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। पिक्सल डेनसिटी 409 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 660 एआईई ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 512 जीपीयू दिया गया है। रैम और स्टोरेज पर आधारित इस हैंडसेट के तीन वेरिेएंट हैं- 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज। ज़रूरत पड़ने पर सभी वेरिेएंट में 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा। Realme 2 Pro में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 16 मेगापिक्सल का है। यह एफ/1.7 अपर्चर, 6पी लेंस और सोनी आईएमएक्स398 सेंसर से लैस है। इसके साथ जुगलंबदी में मौज़ूद है 2 मेगापिक्सल का सेंसर। यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर से 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह एआई ब्यूटी 2.0 से लैस है। पोर्ट्रेट मोड के लिए कैमरा में एआई फीचर दिए गए हैं। फोन फ्रंट और रियर कैमरे के साथ एआर स्टीकर्स को सपोर्ट करता है।

डुअल-सिम वाले रियलमी सी1 में 6.2 इंच डिस्प्ले है। इस हैंडसेट में आपको iPhone X जैसा डिस्प्ले नॉच डिजाइन देखने को मिलेगा। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए यह हैंडसेट ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ आता है। Realme C1 में 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रियलमी का यह हैंडसेट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित कलरओएस 5.1 सिक्न पर चलता है। अब बात डिजाइन की। रियलमी 1 का बैक पैनल ग्लास का बना है। फोटोग्राफी के लिए इसमें दो रियर कैमरे मिलेंगे, एक सेंसर 13 मेगापिक्सल का है और दूसरा सेंसर 2 मेगापिक्सल का। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल सेंसर के साथ एआई फेस अनलॉक सपोर्ट दिया गया है। पावर बैकअप के लिए आपको 4,230 एमएएच की बैटरी मिलेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »