Realme Race सीरीज़ भारत में Realme GT के रूप में हो सकती है लॉन्च

इस हफ्ते की शुरुआत में Realme स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX2202 के साथ TENAA पर लिस्ट था। इस स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा था कि यह Realme Race होगा, जिसे अब कहा जा रहा है कि यह भारत में Realme GT के रूप में आएगा।

Realme Race सीरीज़ भारत में Realme GT के रूप में हो सकती है लॉन्च

Realme GT फोन ब्लू कलर ऑप्शन में दे सकता है दस्तक

ख़ास बातें
  • Realme की आगामी फ्लैगशिप का नाम भारत में Realme GT हो सकता है
  • यह स्मार्टफोन भारत में इस साल लॉन्च किया जाएगा
  • Realme GT उर्फ Realme ‘Race’ फोन BIS वेबसाइट पर हो चुका है लिस्ट
विज्ञापन
Realme की आगामी फ्लैगशिप सीरीज़ भारत में Realme Race की जगह  Realme GT सीरीज़ के रूप में लॉन्च हो सकती है, जिसकी जानकारी टिप्सटर द्वारा दी गई है। अब-तक माना जा रहा था कि Realme Race सीरीज़ भारत में दस्तक देगी। टिप्स्टर का दावा है कि यह मोनिकर भारत में ट्रेडमार्क किया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में रियलमी स्मार्टफोन मॉडल नंबर RMX2202 के साथ TENAA पर लिस्ट था। इस स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा था कि यह रियलमी रेस होगा, जो कि रियलमी जीटी का एक अलग नाम हो सकता है।

जाने-माने टिप्सटर मुकुल शर्मा ने Realme GT ट्रेडमार्क एप्लिकेशन की एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर से इशारा मिलता है क यह स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा। टिप्सटर के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत में रियलमी जीटी उर्फ Realme Race इससे पहले Bureau of Indian Standards (BIS) वबेसाइट पर भी लिस्ट हुआ था। हालांकि, यह स्मार्टफोन चीन में भारत में लॉन्च होने से पहले पेश किया जा सकता है।

इससे पहले TENAA लिस्टिंग में लिस्ट तस्वीरों में देखा गया था कि रियलमी स्मार्टफोन के बॉटम में ‘GT' की ब्रांडिंग दी गई है। इस मोनिकर को ध्यान में रखते हुए टिप्सटर मुकुल शर्मा ने जानकारी दी है कि 'Race' को  Realme GT के रूप में लॉन्च किया जा सकता है।

इन तस्वीरों में स्मार्टफोन के पिछले हिस्से पर आयतकार कैमरा मॉड्यूल देखा जा सकता है, लेकिन इसके कैमरा सेंसर तस्वीर में साफ नहीं है। हालांकि, दिसंबर 2020 में रियलमी रेस के रेंडर में देखा गया था कि यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दस्तक दे सकता है। इसके अलावा, इन तस्वीरों से यह भी संकेत मिलता है कि यह स्मार्टफोन ब्लू कलर वेरिएंट में आ सकता है।

Realme ने पुष्टि की थी कि Race नई सीरीज़ के स्मार्टफोन का हिस्सा होगा, जो कि लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट से लैस होगा। रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने भी कहा था कि यह फोन भारत में साल 2021 में आएगा।

आपको बता दें, यह स्मार्टफोन ‘Race' कोडनेम के साथ Eurasian Economic Commission's (ECC) वेबसाइट पर लिस्ट हो चुका है। जानकारी मिली थी कि यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर काम करेगा। इसके अलावा फोन 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिल सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Race, Realme GT, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  2. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  5. TV की जरूरत खत्म? नया XGIMI 4K प्रोजेक्टर दीवार पर दिखाएगा IMAX स्टाइल में मूवी, जानें कीमत
  6. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  9. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  10. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »