• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme Q5 कार्निवाल एडिशन लॉन्‍च, जानें प्राइस

12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme Q5 कार्निवाल एडिशन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme Q5 कार्निवाला एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है।

12GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Realme Q5 कार्निवाल एडिशन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme Q5 कार्निवाल एडिशन की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 2,399 युआन (लगभग 28,400 रुपये) तय की गई है।

ख़ास बातें
  • इसे उन्‍हीं कलर ऑप्‍शन में लाया गया है, जो Realme Q5 के लिए आए थे
  • यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड Realme UI 3.0 पर चलता है
  • इसकी बैटरी 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
रियलमी Q5 कार्निवाल एडिशन (Realme Q5 Carnival Edition) को बुधवार को चीन में लॉन्च कर दिया गया। अप्रैल में लॉन्च किए गए ‘वनिला Realme Q5' की तुलना में इस स्मार्टफोन में लगभग समान स्‍पेक्‍स हैं। सिर्फ 12GB रैम और 256GB स्टोरेज का फर्क है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.6 इंच का फुल-एचडी LCD डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर, 50 मेगापिक्सल के मेन शूटर के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 5,000mAh की बैटरी है। Realme ने भारत समेत बाकी मार्केट्स में स्मार्टफोन लॉन्‍च की योजना के बारे में अभी कोई खुलासा नहीं किया है। 
 

Realme Q5 कार्निवाल एडिशन के प्राइस और उपलब्‍धता

Realme Q5 कार्निवाल एडिशन की कीमत 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 2,399 युआन (लगभग 28,400 रुपये) तय की गई है। इसे उन्‍हीं कलर ऑप्‍शन में लाया गया है, जो Realme Q5 के लिए आए थे। 
 

Realme Q5 कार्निवाल एडिशन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आनेवाला Realme Q5 कार्निवाल एडिशन, एंड्रॉयड 12 पर बेस्‍ड Realme UI 3.0 पर चलता है। 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ इसमें 6.6-इंच का फुल-एचडी+ (1,080×2,412 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 12GB रैम के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695 प्रोसेसर दिया गया है। यह रैम एक्सटेंशन फीचर के साथ आता है जो फोन के खाली स्‍टोरेज की मदद से परफॉर्मेंस को और बढ़ा सकता है। 

Realme Q5 कार्निवाला एडिशन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी शूटर, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम सेंसर है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए इसमें f/2.05 अपर्चर लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

Realme Q5 कार्निवाल एडिशन में 256GB इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, जीपीएस/ ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक का सपोर्ट है। बायोमेट्रिक अथॉन्टिकेशन के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। फोन में 5,000mAh की बैटरी है, जो 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2412 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »