Realme Narzo 70 Pro 5G को डिस्काउंट पर खरीदने का मौका, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Realme की Savings Day सेल में Narzo 70 Pro 5G पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जून 2024 18:51 IST
ख़ास बातें
  • यह डिस्काउंट केवल 12 घंटे के लिए गुरुवार मध्य रात्रि तक उपलब्ध है
  • इस स्मार्टफोन की बैटरी 5,000 mAh की है
  • यह डिस्काउंट कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7050 दिया गया है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने देश में मार्च में Narzo 70 Pro 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7050 दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

Realme की Savings Day सेल में Narzo 70 Pro 5G पर 3,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। हालांकि, यह डिस्काउंट केवल 12 घंटे के लिए गुरुवार मध्य रात्रि तक उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन के 8 GB + 128 GB वेरिएंट का वास्तविक प्राइस 19,999 रुपये है और इस सेल में इसे 3,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके 8 GB + 256 GB वेरिएंट पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट है और यह 19,999 रुपये में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन Glass Green और Glass Gold कलर्स में खरीदा जा सकता है। 
Advertisement

यह डिस्काउंट कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स साइट Amazon पर उपलब्ध है। Realme Narzo 70 Pro 5G में 6.67 इंच फुल HD+ OLED स्क्रीन है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7050 है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 67 W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इनमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi, Bluetooth 5.2 और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। 

कंपनी का GT 6 जल्द भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 5,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Realme GT 6 में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। यह चीन में पेश किए गए Realme GT Neo 6 रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। टिप्सटर Paras Guglani ने Realme GT 6 के कथित रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की थी। इसमें यह स्मार्टफोन ग्रीन कलर में दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स और होल पंच डिस्प्ले वाला डिजाइन है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.