30 हजार से कम दाम में पेश होगा Realme Neo7! लॉन्च से पहले हुआ खुलासा

Realme अपनी नियो सीरीज में GT सीरीज से सस्ता Realme Neo7 स्मार्टफोन पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 नवंबर 2024 14:28 IST
ख़ास बातें
  • Realme Neo7 जल्द ही बाजार में लॉन्च होने वाला है।
  • Realme Neo7 फोन 6500mAh से बड़ी बैटरी से लैस होगा।
  • Realme Neo7 मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा।

Realme GT Neo 6 में 5500mAh की बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme अपनी नियो सीरीज में GT सीरीज से सस्ता Realme Neo7 स्मार्टफोन पेश करने वाला है। अब ब्रांड ने इस फोन की कीमत का खुलासा किया है जो काफी सस्ता होगा। इसमें कहा गया है कि Realme Neo7 फोन 3000 युआन से कम कीमत के अंदर बेस्ट परफॉर्मेंस, बैटरी लाइफ और क्वालिटी प्रदान करेगा। यहां हम आपको Realme Neo7 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Realme की वीबो पोस्ट के अनुसार, Realme Neo7 सिर्फ 2499 युआन (लगभग 29,060 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ दस्तक देगा। फोन ने AnTuTu पर 2 मिलियन से ज्यादा स्कोर किया है। यह फोन 6500mAh से बड़ी बैटरी और IP68 रेटिंग प्रदान करने का वादा करेगा। आपको बता दें कि क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8एस जनरेशन 3 के साथ Realme GT Neo 6 को चीन में (12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ) 2099 युआन में पेश किया गया था।
Advertisement

पिछली अफवाहों के आधार पर Neo7 में 2.4 मिलियन AnTuTu स्कोर है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 9300+ प्रोसेसर से लैस होगा, एक बड़ी 7000mAh बैटरी मिलेगी। यह फोन धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करने के लिए IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आएगा। आने वाले हफ्तों में फोन से संबंधित ज्यादा जानकारी सामने आने की उम्मीद है।


Realme GT Neo 6 Specifications


Realme GT Neo 6 में 6.78 इंच की 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1264x2780 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 16GB RAM और 1TB स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर काम करता है। GT Neo 6 में 5500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 162 मिमी, चौड़ाई 75.1 मिमी, मोटाई 8.65 मिमी और वजन 191 ग्राम है।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो GT Neo 6 के रियर में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, Beidou, जीपीएस, Glonass, Galileo, QZSS, NavlC और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस फोन में जियोमैग्नेटिक सेंसर, लाइट सेंसर, कलर टेम्परेचर, अंडर-स्क्रीन प्रॉक्सिमिटी सेंसर, एक्सेलेरेशन सेंसर, ग्रेविटी सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.