• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Neo7 पर नहीं होगा गर्म पानी का भी असर, गहरे पानी में डूबने पर भी करेगा काम!

Realme Neo7 पर नहीं होगा गर्म पानी का भी असर, गहरे पानी में डूबने पर भी करेगा काम!

Realme बाजार में 11, दिसंबर, 2024 को अपना नया स्मार्टफोन Realme Neo7 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

Realme Neo7 पर नहीं होगा गर्म पानी का भी असर, गहरे पानी में डूबने पर भी करेगा काम!

Photo Credit: Realme/Weibo

Realme Neo7 में 7000mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme Neo7 फोन IP69 और IP68 रेटिंग दी गई है।
  • Realme Neo7 में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है।
  • Realme Neo7 की शुरुआती कीमत 2499 युआन (लगभग 29,116 रुपये) होगी।
विज्ञापन
Realme बाजार में 11, दिसंबर, 2024 को अपना नया स्मार्टफोन Realme Neo7 लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और कंपनी धीरे-धीरे स्मार्टफोन के बारे में खुलासा कर रही है। Neo7 धांसू फीचर्स के साथ पावरहाउस फोन के तौर पर काम करेगा, जिसमें दमदार वाटरप्रूफ कैपेबिलिटीज, स्टाइलिश डिजाइन और परफॉर्मेंस फोकस्ड स्पेसिफिकेशंस शामिल हैं। आइए Realme Neo7 के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme Neo7 में है कितना दम


हाल ही में आए टीजर में खुलासा हुआ है कि आगामी फोन धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित करने वाली IP69 और IP68 रेटिंग से लैस होगा, जो इस स्मार्टफोन को अपनी क्लास में सबसे प्रोटेक्टेड स्मार्टफोन बनाती हैं। Realme का दावा है कि Neo7 गर्म पानी से बचाव, 30 मिनट तक 2 मीटर तक पानी में डूबने और अधिक प्रेशर वाले पानी के बहाव को झेल सकता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि यह सबसे कठिन स्थितियों में भी काम कर सकता है। यह फीचर साफतौर पर आउटडोर एक्टिविटी करने वाले यूजर्स और कठिन परिस्थितियों में रहने वाले लोगों को पसंद आएंगा।


Realme Neo7 Design


डिजाइन के मामले में Realme Neo7 में नए स्टार स्टेप डिजाइन के साथ एक अलग रियर कैमरा मॉड्यूल है, जो मैटल प्रोसेसिंग के जरिए तैयार किया गया है। फोन का आकर्षक डिजाइन फ्लैट डिस्प्ले, मिडिल फ्रेम और जियोमैट्रिक चैम्फर्ड बैक पैनल लाइन के साथ मिलकर एक स्लीक और मॉर्डन लुक प्रदान करता है जिसे स्टारशिप स्पेस के तौर पर दिखाया गया है। बैटरी की बात करें तो Neo7 में 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है, जिसे बावजूद भी इसकी मोटाई सिर्फ 8.5 मिमी है।


Realme Neo7 Price


Realme Neo7 की शुरुआती कीमत 2499 युआन (लगभग 29,116 रुपये) होगी। Realme Neo7 कलर ऑप्शन के मामले में स्टारशिप एडिशन, मेटियोराइट ब्लैक और सबमरीन में उपलब्ध होगा।


Realme Neo7 Specifications


Realme Neo7 में 2780×1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78 इंच की BOE की कस्टमाइज S2 फ्लैट डिस्प्ले दी गई है, जिसकी ब्राइटनेस 6000 निट्स तक है, जिससे सीधे सूरज की रोशनी में भी विजिबिलिटी बेहतर रहती है। यह हार्डवेयर लेवल फुल ब्राइटनेस डीसी डिमिंग का सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल फ्रीक्वेंसी जीपीएस, ट्रिपल फ्रीक्वेंसी Beidou, इंफ्रारेड, एनएफसी, लीनियर मोटर, स्टीरियो ड्यूल स्पीकर शामिल हैं।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Neo7 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर दिया गया है। अपने यूनिक डिजाइन, पावरफुल बैटरी और वाटरप्रूफ फीचर्स के साथ Neo7 ड्यूराबिलिटी और हाई परफॉर्मेंस स्मार्टफोन चाहने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प बन रहा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 15A 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,300mAh की बैटरी 
  2. सरकार का हर फोन में Aadhaar ऐप प्री-इंस्टॉल करने का प्लान! Apple-Samsung जैसे ब्रांड्स ने जताई आपत्ति
  3. OpenAI अकाउंट कैसे करें क्रिएट, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  4. Oppo K14 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. 400 करोड़ साल पुरानी झील, मंगल पर पानी का बड़ा सबूत!
  6. Realme P4 Lite 5G vs Poco C85x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: 15K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 128GB स्टोरेज वाले Samsung Galaxy M17e 5G की सेल शुरू, यहां से खरीदें
  8. OnePlus Nord 6 लॉन्च से पहले बॉक्स लीक, 9000mAh बैटरी, धांसू डिस्प्ले, अप्रैल में देगा दस्तक!
  9. Amazon Garmi Ki Taiyari Sale: सेल में AC और रेफ्रिजरेटर पर 65% डिस्काउंट
  10. Eid Mubarak: AI प्रॉम्प्ट से ईद पर अपनी फोटो को बनाए मॉडर्न और शानदार, जानें कैसे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »