50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Realme Neo7 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने अभी चीन में कंपनी का नया स्मार्टफोन Realme Neo7 पेश किया है।

50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ Realme Neo7 लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme Neo7 में 6.78 इंच की OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Neo7 में 6.78 इंच की 8T LTPO BOE S2 OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Neo7 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Realme Neo7 में Mediatek Dimensity 9300+ 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Realme ने चीन में कंपनी का नया स्मार्टफोन Realme Neo7 पेश किया है। इस फोन में 6.78 इंच की 1.5K 120Hz कस्टम BOE डिस्प्ले है। यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9300+ प्रोसेसर से लैस है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है। यहां हम आपको Realme Neo7 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।  


Realme Neo7 Price


Realme Neo7 के 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2199 yuan (लगभग 25,665 रुपये), 16GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2299 yuan (लगभग 26,835 रुपये), 12GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2499 yuan (लगभग 29,170 रुपये), 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2799 yuan (लगभग 32,675 रुपये) और 16GB+1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3299 yuan (लगभग 38,510 रुपये) है। पहली सेल में 12GB + 256GB वेरिएंट पर 100 yuan (लगभग 1,167 रुपये) का डिस्काउंट मिलेगा। फोन आज से प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और 16 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।  


Realme Neo7 Specifications


Realme Neo7 में 6.78 इंच की 8T LTPO BOE S2 OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल, 1-120Hz रिफ्रेश रेट, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस, 360Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, 100% DCI-P3 कलर सरगम और 2600Hz हाई-फ़्रीक्वेंसी PWM डिमिंग है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Mediatek Dimensity 9300+ 4nm प्रोसेसर के साथ Immortalis-G720 GPU दिया गया है। इसमें 12GB / 16GB LPDDR5X रैम और 256GB / 512GB / 1TB (UFS 4.0) स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 पर काम करता है। इस फोन में 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Neo7 के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX882 कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 162.55 मिमी, चौड़ाई 76.39 मिमी, मोटाई 8.56 मिमी और वजन 213 ग्राम है। यह फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  2. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  3. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  4. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  6. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  8. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  9. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  10. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »