Realme Neo 7 की बैटरी, चार्जिंग, प्रोसेसर, डिस्प्ले में ये बातें हैं खास! 11 दिसंबर के लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

फोन में IP69 रेटिंग का इशारा भी कंपनी ने दे दिया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 29 नवंबर 2024 12:17 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 1.5K डिस्प्ले, 7,000mAh बैटरी, 80W चार्जिंग जैसे फीचर्स
  • फोन में IP69 रेटिंग होगी
  • फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट दिया है

Realme Neo 7 में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट दिया है।

Photo Credit: Realme

Realme का चर्चित Realme Neo 7 स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च के लिए तैयार है। कंपनी इसे 11 दिसंबर को लॉन्च करेगी जिसकी पुष्टि भी कर दी गई है। Neo सीरीज में फोन अकेला मॉडल है जो पेश किया जा रहा है। इससे पहले आए मॉडल GT Neo सीरीज के तहत लॉन्च हुए थे। अपकमिंग फोन मिडरेंज मार्केट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह फोन गेमिंग यूजर्स को भी लुभाएगा, और ड्यूरेबल होने के साथ ही प्राइस में भी अफॉर्डेबल होगा। आइए जानते हैं इस फोन के लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 
 

Realme Neo 7 Price

Realme Neo 7 लॉन्च डेट 11 दिसंबर 2024 के तौर पर निर्धारित कर दी गई है। फोन की कीमत 2499 युआन से भी कम बताई गई है। यानी भारतीय रुपये में देखें तो यह 29 हजार रुपये से भी कम की कीमत का डिवाइस होगा। मिडरेंज में कंपनी ने इस प्राइस सेग्मेंट में तगड़े फीचर्स देने का दावा किया है। 
 

Realme Neo 7 Display

Realme Neo 7 फोन में कंपनी 1.5K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले देने जा रही है जिसमें हाई रिफ्रेश रेट होगा। दावा है कि इसमें क्रिस्टल क्लियर विजुअल्स सपोर्ट होगा और स्मूद टच परफॉर्मेंस होगी।  
 

Realme Neo 7 Build Quality

Realme Neo 7 को कंपनी ड्यूरेबल फोन कहा है। यानी इसे बिल्ड क्वालिटी के मामले में एक दमदार बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में IP69 रेटिंग का इशारा भी कंपनी ने दे दिया है। यह रेटिंग हाई प्रेशर और हाई टेम्परेचर वॉटर स्प्रे भी झेल सकती है। इसलिए रफ एंड टफ डिवाइस चाहने वाले यूजर्स को भी यह पसंद आ सकता है। 
 

Realme Neo 7 Performance

Realme Neo 7 में कंपनी ने MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट दिया है। इसका स्कोर AnTuTu पर 20 लाख से भी ज्यादा आया है। कंपनी का कहना है कि यह गेमिंग के साथ ही हैवी टास्क भी आसानी से कर लेगा। इसकी रैम और स्टोरेज कैपिसिटी के साथ यह मल्टीटास्किंग और बड़ी फाइल्स को भी दक्षता के साथ हैंडल कर सकेगा। इसका कैमरा सिस्टम भी हाई परफॉर्मेंस के साथ बताया जा रहा है, हालांकि कंपनी ने लेंस सेटअप का खुलासा अभी नहीं किया है। 
Advertisement
 

Realme Neo 7 Battery Life

Realme Neo 7 में 7,000mAh बैटरी देखने को मिलेगी जो एक बड़ी क्षमता होगी। साथ में कंपनी 240W SuperVOOC चार्जिंग दे सकती है। हालांकि कई रिपोर्ट्स में फोन मेें 80W चार्जिंग भी बताई गई है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  6. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  7. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  8. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  9. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  10. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.