Realme Neo 7 SE, Neo 7x होंगे 25 फरवरी को पेश, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

Realme ने बीते महीने खुलासा किया था कि ब्रांड फरवरी में चीनी बाजार में Dimensity 8400-Max से लैस Realme Neo 7 SE लॉन्च करने वाला है।

Realme Neo 7 SE, Neo 7x होंगे 25 फरवरी को पेश, लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 में 7000mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 SE के पहले टीजर से पता चला है कि इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले है।
  • Realme Neo 7 SE में डाइमेंसिटी 8400 मैक्स प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है।
  • Realme Neo 7x स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट वाले फोन के तौर पर पेश होगा।
विज्ञापन
Realme ने बीते महीने खुलासा किया था कि ब्रांड फरवरी में चीनी बाजार में Dimensity 8400-Max से लैस Realme Neo 7 SE लॉन्च करने वाला है। हालांकि, आज ही ब्रांड ने कंफर्म किया है कि Neo 7 SE को देश में 25 फरवरी को पेश किया जाएगा। हालांकि, ब्रांड ने अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है, लेकिन Neo 7x को भी SE मॉडल के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।


Realme Neo 7 SE Specifications


ब्रांड द्वारा जारी किए गए Realme Neo 7 SE के पहले टीजर से पता चला है कि इसमें एक फ्लैट डिस्प्ले है। फोन के बैक पैनल में ड्यूल कैमरा सेटअप, एक एलईडी फ्लैश और एक माइक्रोफोन है। फोन के मेचा ब्लू वर्जन में लाल रंग का पावर बटन है। ब्लू कलर के अलावा यह सिल्वर वर्जन में उपलब्ध होगा। 

Realme Neo 7 SE में डाइमेंसिटी 8400 मैक्स प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है। वहीं अन्य स्पेसिफिकेशन Neo 7 के समान हो सकते हैं, जिसमें डाइमेंसिटी  9300+ चिप है। इसलिए यह 6.78 इंच की फ्लैट OLED डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है जिसका 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। Neo 7 SE के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज से लैस होगा। यह 80W फास्ट चार्जिंग के साथ 7,000mAh की बैटरी के साथ आएगा। इसकी शुरुआती कीमत 2,000 युआन (लगभग 23,894 रुपये) होगी।


Realme Neo 7x Specifications


Realme Neo 7x स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 चिपसेट वाले दुनिया के पहले स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च होने की उम्मीद है। इसमें 6.67 इंच की OLED डिस्प्ले मिल सकती है, जिसका FHD+ रेजॉल्यूशन होगा। कैमरा सेटअप के मामले में फोन के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन 45W रैपिड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »