7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme Neo 7 SE लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने चीन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स के साथ Realme Neo 7 SE पेश कर दिया है।

7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Realme Neo 7 SE लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 SE में 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट गेमिंग डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Neo 7 SE में 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट गेमिंग डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Neo 7 SE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • Realme Neo 7 SE में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Realme ने बाजार में Realme Neo 7 SE स्मार्टफोन पेश कर दिया है, जो डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट से लैस पहला स्मार्टफोन है। इसमें 7000mAh की टाइटन बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन फ्लैगशिप लेवल ड्यूराबिलिटी प्रदान करता है। आइए Realme Neo 7 SE के फीचर्स स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Realme Neo 7 SE Price


Realme Neo 7 SE के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1799 yuan (लगभग 21,625 रुपये), 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 1899 yuan (लगभग 22,845 रुपये), 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2199 yuan (लगभग 26,420 रुपये) और 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत 2499 yuan (लगभग 29,995 रुपये) है। यह स्मार्टफोन ब्लू मेका, व्हाइट विंग्ड वारियर और डार्क आयरन नाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।


Realme Neo 7 SE Specifications


Realme Neo 7 SE में 450 PPI के साथ 6.78 इंच की 1.5K फ्लैट गेमिंग डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz LTPO रिफ्रेश रेट, 360Hz टच सैंपलिंग, 2600Hz इंस्टेंट टच रिस्पॉन्स, 6000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस और 93.9% स्क्रीन-टू-बॉडी  रेशियो है। फोन माली-G720 GPU के साथ ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स चिपसेट से लैस है। इसमें 16GB तक LPDDR5X रैम है जो कि 12GB तक डायनेमिक मेमोरी से एक्सटेंड हो सकती है, वहीं 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज दी गई है। पीक परफॉर्मेंस को बनाए रखने के लिए डिवाइस में एक बड़ा 7700 मिमी² वेपोर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी है। यह जीटी परफॉर्मेंस इंजन के साथ आता है जो फ्रेम रेट को ऑप्टिमाइज करता है और नेटिव 0-लेटेंसी इंटरपोलेशन को बेहतर बनाता है, जो ओपन-वर्ल्ड गेम्स में 120fps तक का सपोर्ट करता है।

कैमरा सेटअप के लिए Neo 7 SE के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन 7000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W स्मार्ट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Neo 7 SE एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करता है। गेमिंग एक्सपीरियंस को DeepSeek एआई एसिस्टेंट के साथ बेहतर किया गया है, जो ओपन-वर्ल्ड आरपीजी के लिए अल्ट्रा कॉम्बोवन-टैप एफिशिएंट एक्टिवेशन और ऑटो-ऑप्टिमाइजेशन पेश करता है।

Neo 7 SE ड्यूराबिलिटी के लिए IP69, IP68 और IP66 रेटिंग से लैस है। फोन गिरने से बचाव के लिए क्रिस्टल आर्मर ग्लास से लैस है। यह फोन Realme के लाइनअप में ग्लव टच, वेट हैंड टच और वॉटरप्रूफ बैग के अंदर इस्तेमाल का सपोर्ट करने वाला पहला फोन है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 5G सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 शामिल है। इसमें सटीक नेविगेशन के लिए मल्टी-बैंड पोजिशनिंग शामिल है। यह ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, ओरियलिटी ऑडियो और हाई-रेज सर्टिफिकेशन के साथ एडवांस ऑडियो प्रदान करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: ₹5 हजार के बजट वाली इन स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील, ऐसे उठाएं लाभ
  2. Flipkart Freedom Sale: Apple iPhone, OnePlus और Samsung के फ्लैगशिप जैसे ₹70 हजार वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Flipkart Freedom Sale: iPhone 17 Pro Max पर मिल रहा ₹16 हजार से ज्यादा डिस्काउंट
  4. Motorola Edge 70 Neo में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Oppo, Samsung और Vivo के प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर बड़ा डिस्काउंट
  6. एमेजॉन की ग्रेट फ्रीडम सेल में प्रीमियम OLED TVs पर 1 लाख रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  7. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Lenovo, Acer, Samsung के टैबलेट्स पर 40 प्रतिशत से ज्यादा का डिस्काउंट
  8. Redmi 17 5G का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 7,500mAh बैटरी, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. Amazon Great Freedom Sale: ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 6a
  10. iQOO 16T में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, नया कूलिंग सिस्टम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »