• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Neo 7 का जलवा! 5 मिनट में ही बिक गए इतने यूनिट्स, 7000mAh बैटरी, 16GB रैम जैसे फीचर्स

Realme Neo 7 का जलवा! 5 मिनट में ही बिक गए इतने यूनिट्स, 7000mAh बैटरी, 16GB रैम जैसे फीचर्स

फोन में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।

Realme Neo 7 का जलवा! 5 मिनट में ही बिक गए इतने यूनिट्स, 7000mAh बैटरी, 16GB रैम जैसे फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme Neo 7 में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है।
  • यह 16GB तक रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है।
विज्ञापन
Realme Neo 7 को कंपनी ने पिछले हफ्ते ही मार्केट में उतारा है। यह फोन एक पावरहाउस स्मार्टफोन कहा जा रहा है जिसकी पहली सेल ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फोन में 7000mAh की विशाल बैटरी मिलती है। इसमें 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। यह 16GB तक रैम वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। रियलमी के इस फोन ने मार्केट में खलबली मचा दी है। आइए जानते हैं ऐसा क्या है इस फोन में इतना खास! 

Realme Neo 7 की आज पहली फ्लैश सेल कंपनी ने शुरू की जिसमें स्मार्टफोन को गजब का रेस्पॉन्स मिला। Realme ने Weibo पर फोन की सेल के बारे में जानकारी दी। जिसके अनुसार फोन की जबरदस्त डिमांड देखी गई। रिपोर्ट्स के अनुसार पहले पांच मिनट में ही फोन Sold Out हो गया। सेल शुरू होने के पहले पांच मिनट में इस फोन के इतने यूनिट्स बिक गए (via) जितने इससे पहले आए Realme GT Neo 6 के पूरे एक दिन में बिके थे। फोन अब खरीद के लिए Geekwills ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है। इसे 359 डॉलर (लगभग 30,453 रुपये) में लिस्ट किया गया है। आइए जानते हैं इस फोन के धांसू स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 

स्लीक डिजाइन, चमचमाता डिस्प्ले
Realme Neo 7 में 6.78 इंच का LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन मिलता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 2600Hz का टच सैम्पलिंग रेट है जो स्मूद स्क्रॉलिंग अनुभव देता है। इसमें 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह आंखों पर जोर नहीं पड़ने देता है जिसके लिए इसमें 2160Hz PWM डिमिंग मिलती है। फोन को कंपनी ने तीन कलर्स- ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में लॉन्च किया है। 

पावरफुल प्रोसेसर
Realme Neo 7 में Mediatek Dimensity 9300+ चिपसेट मिलता है जो कि एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ में कंपनी ने 16GB तक रैम की पेअरिंग की है। फोन मल्टीटास्क, गेमिंग और ऐप लॉन्च में दमदार परफॉर्मर बताया गया है। यह Android 15 बेस्ड रियलमी के UI 6 पर रन करता है। 

धांसू कैमरा 
Realme Neo 7 में डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 50MP का Sony IMX882 मेन सेंसर है। फोन में OIS सपोर्ट भी दिया गया है। इसमें 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर भी साथ में दिया गया है। फ्रंट में फोन 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा के साथ आता है। 

बैटरी का पावरहाउस
Realme Neo 7 में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि बहुत बड़ी बैटरी कैपिसिटी के साथ आता है। यह 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग से लैस है। फोन में कंपनी ने स्टोरेज भी अच्छी खासी दी है। यह 512GB UFS 4.0 ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है। फोन में 5G की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी दी गई है। इन सभी फीचर्स के साथ यह एक पावर-पैक्ड स्मार्टफोन बन जाता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (3a) vs Phone (2a): ज्यादा कीमत में कितना बेहतर हुआ Nothing Phone 3a? जानें यहां
  2. Google Pixel 9a के लॉन्च से पहले वीडियो हुआ लीक, फ्लैट डिजाइन के साथ ऐसा दिख रहा फोन!
  3. iPhone 16e vs iPhone 14: कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी?
  4. Simple OneS इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 180 Km की रेंज
  5. Oppo की Find X8s के लॉन्च की तैयारी, 5,700mAh की हो सकती है बैटरी
  6. Jaguar Land Rover ने भारत में EV बनाने की योजना छोड़ी, Tata की प्रीमियम EVs को भी लगेगा झटका!
  7. Vivo X200 Ultra के लॉन्च से पहले फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानें सबकुछ
  8. Poco F7 सीरीज की लॉन्च तारीख हुई लीक, जानें क्या कुछ होगा खास
  9. स्पेस में फंसी NASA की एस्ट्रोनॉट Sunita Williams की धरती पर वापसी टली
  10. Oben Rozz EZ Price Hike: Rs 10 हजार महंगी हुई 175 Km रेंज देने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें नई कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »