iPhone 16e vs iPhone 14: कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी?

नए iPhone 16e में कंपनी ने कई जगह अपग्रेड किया है।

iPhone 16e vs iPhone 14: कौन सा फोन है बेस्ट वैल्यू फॉर मनी?

iPhone 16e में कंपनी ने कई जगह अपग्रेड किया है।

ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन का डिजाइन देखने में एक जैसा लगता है।
  • दोनों का डिस्प्ले 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED पैनल है
  • iPhone 16e में कंपनी ने A18 चिपसेट दिया है
विज्ञापन
iPhone 16e के लॉन्च के साथ ही इसकी तुलना iPhone 14 से की जाने लगी। दोनों ही मॉडल्स में समान स्तर के फीचर्स देखने को मिलते हैं लेकिन नए iPhone 16e में कंपनी ने कई जगह अपग्रेड किया है। iPhone 16e में पावरफुल चिपसेट है और ज्यादा रिजॉल्यूशन वाला कैमरा दिया गया है। जबकि iPhone 14 एक मजबूत बजट फ्रेंडली विकल्प के रूप में आज भी मौजूद है। आइए जानते हैं दोनों स्मार्टफोन्स में क्या अंतर है, और दोनों में कौन सा फोन किन यूजर्स के लिए हो सकता है बेस्ट? 

Design and Display
iPhone 16e और iPhone 14, दोनों ही फोन का डिजाइन देखने में एक जैसा लगता है। दोनों ही फोन में फ्रंट और बैक पैनल ग्लास का बना है। लेकिन iPhone 16e में थोड़ा ज्यादा स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो मिल जाता है। डिस्प्ले 6.1 इंच का Super Retina XDR OLED पैनल है जिसमें HDR10 का सपोर्ट और पीक ब्राइटनेस 1200 निट्स की है। iPhone 16e में टिकाऊपन ज्यादा देखने को मिलता है क्योंकि फोन Ceramic Shield की सेफ्टी के साथ आता है। दावा है कि यह गिरने और खरोंच से बचाने के लिए बेहतर प्रोटेक्शन देता है। 

Processor
iPhone 16e में कंपनी ने A18 चिपसेट दिया है जो 3nm प्रोसेस पर बना है। iPhone 14 के A15 चिपसेट की तुलना में यह ज्यादा पावर एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस देता है। iPhone 16e में 8GB RAM दी गई है जबकि iPhone 14 में 6GB रैम दी गई है। 

Battery 
iPhone 16e में 4005mAh की बैटरी है जबकि iPhone 14 में 3279mAh बैटरी है। iPhone 16e में Qi वायरलेस चार्जिंग दी गई है। यह 30 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो सकता है। वहीं, iPhone 14 में 15W MagSafe चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। 

Camera
iPhone 16e में सिंगल कैमरा दिया गया है जो कि 48MP का सेंसर है जबकि iPhone 14 में डुअल कैमरा मिलता है। iPhone 16e में बड़ा सेंसर कंपनी ने इस्तेमाल किया है जिससे यह फोन ज्यादा डिटेल कैप्चर कर पाता है। साथ ही लो-लाइट परफॉर्मेंस भी बेहतर देता है। वहीं, iPhone 14 में 12MP का मेन कैमरा और एक अल्ट्रावाइड सेंसर दिया गया है। सेल्फी के लिए दोनों ही फोन में 12MP का मेन कैमरा मिलता है। शार्पनेस और डिटेल के मामले में iPhone 16e बेहतर साबित होता है। 

Pricing
iPhone 16e की कीमत 59,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं, iPhone 14 को कंपनी ने 79,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया था। लेकिन अब यह 54,900 रुपये की शुरुआती कीमत में भी कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है। iPhone 14 बजट यूजर्स को पसंद आ सकता है। वहीं ज्यादा बेहतर हार्डवेयर के लिए iPhone 16e की तरफ जा सकते हैं। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »