Realme Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ भी हुई कोरोनावायरस का 'शिकार'

Realme इस फैसले को लेने वाली कई कंपनियों में से एक है। ऊबर ने भी भारत भर के कई शहरों में कैब सेवाओं को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 25 मार्च 2020 10:41 IST
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 10 और Narzo 10A भारत में 26 मार्च को लॉन्च होने हैं
  • रियलमी इन दोनों फोन की बिक्री को कुछ समय के लिए स्थगित करेगी
  • कंपनी अपने भारतीय मैन्युफैक्चरिंग प्लांटों को भी बंद करेगी

Realme Narzo 10 और Narzo 10A को भारत में 26 मार्च को लॉन्च किया जाना है

Realme Narzo स्मार्टफोन सीरीज़ 26 मार्च को लॉन्च होने वाली थी, हालांकि वर्तमान में भारत में भी तेजी से फैल रही महामारी की गंभीरता को देखते हुए, कंपनी के सीईओ माधव शेठ ने घोषणा करते हुए रियलमी नार्ज़ो स्मार्टफोन की बिक्री को स्थगित करने की जानकारी दी है। सेठ ने यह भी घोषणा की है कि रियलमी के मेक इन इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग युनिट्स को सरकार की अगली घोषणा तक के लिए बंद किया जाएगा। अंत में उन्होंने यह भी घोषणा की है कि रियलमी के सभी कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा मिलेगी।

सेठ ने कोरोनोवायरस महामारी के प्रसार पर अंकुश लगाने की उम्मीद में मंगलवार को यह घोषणा ट्वीट के जरिेए की। अपने ट्वीट में उन्होंने विशेष रूप से जानकारी दी है कि नए Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन की "सेल" को स्थगित कर दिया जाएगा, लेकिन लॉन्च के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है। यह संभव है कि रियलमी अभी भी आधिकारिक तौर पर 26 मार्च को फोन की घोषणा कर सकती है और देश में चल रही लॉकडाउन की स्थिति के खत्म होने के बाद इनकी बिक्री को शुरू कर सकती है। 
Advertisement

(पढ़े:Redmi Note 9 Pro Max की पहली फ्लैश सेल स्थगित, यह है कारण)

माधव सेठ ने जानकारी दी है कि Realme की मेक इन इंडिया सुविधा का संचालन सरकार के भविष्य के निर्देश तक रोक दिया जाएगा। सभी प्रमुख राज्यों में वर्तमान लॉकडाउन के अनुसार, कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने के लिए सभी गैर-आवश्यक सेवाओं को रोक दिए जाने का आदेश है। सेठ ने अपने ट्वीट में यह भी जानकारी दी है कि सभी कर्मचारी घर से काम करने में सक्षम होंगे, जिससे उनके अन्य सहकर्मियों वायरस के संक्रमण से बचेंगे।
Advertisement

Realme इस फैसले को लेने वाली कई कंपनियों में से एक है। ऊबर ने भी भारत भर के कई शहरों में कैब सेवाओं को निलंबित कर दिया है, जबकि शाओमी ने लॉकडाउन के कारण अपने Redmi Note 9 Pro Max की आज होने वाली पहली सेल को स्थगित कर दिया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.