Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Realme ने आज भारतीय बाजार में 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G को लॉन्च कर दिया है।

Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G भारत में 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 90x 5G में 50 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी है।
  • Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है।
  • Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में 8GB LPDDR4x RAM है।
विज्ञापन

Realme ने आज भारतीय बाजार में 16 दिसंबर को Realme Narzo 90 5G और Realme Narzo 90x 5G को लॉन्च कर दिया है। Narzo 90 सीरीज में 7,000mAh की बैटरी दी गई है। ये दोनों ही स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए दोनों फोन में IP66/68/69 रेटिंग दी गई है। आइए Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G Price

Realme Narzo 90 5G के 6GB+128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,499 रुपये है। वहीं Narzo 90x 5G के 6GB+128GB  स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये और 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,499 रुपये है। ये दोनों ही स्मार्टफोन बिक्री के लिए रियलमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए 24 दिसंबर से उपलब्ध होंगे। Narzo 90 5G स्मार्टफोन कार्बन ब्लैक और विक्ट्री गोल्ड में आया है। जबकि Narzo 90x 5G स्मार्टफोन नाइट्रो ब्लू और फ्लैश ब्लू कलर में उपलब्ध हुआ है।

Realme Narzo 90 5G, Narzo 90x 5G Specifications

Realme Narzo 90 5G में 6.57 इंच की एमोलेड फुल HD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2372 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 1,400 निट्स पीक ब्राइटनेस और 397 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी है। वहीं Realme Narzo 90x 5G में 6.80 इंच की LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1570 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस है। Realme Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर काम करते हैं। धूल और पानी से बचाव के लिए Narzo 90 5G में IP66/68/69 रेटिंग दी गई है, जबकि Narzo 90x 5G में IP65 रेटिंग आती है।

Narzo 90 5G में Mali G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 मैक्स चिपसेट दिया गया है। Narzo 90x 5G में Mali G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा कोर 6nm मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। इन दोनों ही फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज शामिल है। Narzo 90 5G और Narzo 90x 5G में 7,000mAh की बैटरी है जो कि 60W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन की बात करें तो Narzo 90x 5G की लंबाई 166.07 मिमी, चौड़ाई 77.93 मिमी, मोटाई 8.28 मिमी और वजन 212 ग्राम है। वहीं Narzo 90 5G की लंबाई 158.36 मिमी, चौड़ाई 75.19 मिमी, मोटाई 7.79 मिमी और वजन 181 ग्राम 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Realme Narzo 90 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मेनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। Narzo 90 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Narzo 90x 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा आता है। Narzo 90x में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दोनों ही फोन में 5जी, ब्लूटूथ 5.3, वाई-फाई 5, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.80 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता7,000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1,570 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »