5000mAh बैटरी, 5MP सेल्फी कैमरा, Android 11 के साथ Realme Narzo 50i मात्र 7999 रुपये में लॉन्च

Realme Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 88.7 प्रतिशत रेशियो और 400 निट्स ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के लिए इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T612 SoC से लैस है।

5000mAh बैटरी, 5MP सेल्फी कैमरा, Android 11 के साथ Realme Narzo 50i मात्र 7999 रुपये में लॉन्च

Photo Credit: Amazon

Realme Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50i Prime के 3GB RAM + 32GB वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है।
  • Realme Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की स्क्रीन है।
  • Realme Narzo 50i Prime को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया है।
विज्ञापन
Realme ने भारतीय बाजार में Realme Narzo 50i Prime को मंगलवार को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5 दिनों तक ऑडियो प्लेबैक टाइम प्रदान करती है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.5 इंच की डिस्प्ले के साथ स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 88.7 प्रतिशत है। ड्यूल सिम स्मार्टफोन ग्राहकों के लिए Dark Blue और Mint Green कलर्स में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर चिपसेट और Android 11 (Go edition) पर काम करता है।
 

Realme Narzo 50i Prime की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Realme Narzo 50i Prime के 3GB RAM + 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। वहीं 4GB RAM + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। कलर्स ऑप्शन की बात करें तो यह स्मार्टफोन Dark Blue और Mint Green कलर्स में उपलब्ध हैं। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए Amazon और Realme India पर उपलब्ध होगा। यह भारत में पहली बार 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2022 सेल के शुरू होने पर मिलेगा। हालांकि अमेजन प्राइम मेंबर्स 22 सितंबर को दोपहर 12 बजे रियलमी नारजो 50आई प्राइम को ले पाएंगे।
 

Realme Narzo 50i Prime के स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स


स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स की बात करें तो Realme Narzo 50i Prime में 6.5 इंच की स्क्रीन टू बॉडी रेशियो, 88.7 प्रतिशत रेशियो और 400 निट्स ब्राइटनेस है। प्रोसेसर के लिए इसमें ऑक्टा कोर Unisoc T612 SoC से लैस है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह Android 11 पर बेस्ड Realme UI Go Edition पर काम करता है। कैमरा की बात करें तो इसमें Realme Narzo 50i Prime में 8 मेगापिक्सल का AI मेन कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

कनेक्टिविटी की बात करें तो ड्यूल सिम स्मार्टफोन और डेडिकेटेड माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है जो कि 1TB तक बढ़ा सकते हैं। डाइमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 8.5mm मोटाई और वजन 182 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  3. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  4. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  5. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  6. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
  7. AI को Gym की क्लास बुक करने को कहा, उसने वेबसाइट हैक कर वेटिंग लिस्ट ही बदल डाली!
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,200mAh बैटरी, 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  10. क्रिप्टो मार्केट पर बढ़ा प्रेशर, बिटकॉइन का प्राइस 64,000 डॉलर से नीचे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »