Realme Narzo 50i का रेंडर ऑनलाइन लीक, लॉन्च से पहले मिली डिज़ाइन की झलक

Realme कंपनी 24 सितंबर को भारत में लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसके तहत कंपनी भारत में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इसमें Realme Narzo 50i स्मार्टफोन भी शामिल होगा।

Realme Narzo 50i का रेंडर ऑनलाइन लीक, लॉन्च से पहले मिली डिज़ाइन की झलक
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50i में मिल सकता है सिंगल रियर कैमरा
  • दो कॉन्फिग्रेशन में आ सकता है रियलमी नार्ज़ो 50आई
  • 24 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा फोन
विज्ञापन
Realme कंपनी 24 सितंबर को भारत में लॉन्च इवेंट का आयोजन करने वाली है, जिसके तहत कंपनी भारत में कई प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी। इसमें Realme Narzo 50i स्मार्टफोन भी शामिल होगा। हालांकि, लॉन्च से कुछ दिनों पहले ही फोन का एक रेंडर ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें फोन का बैक पैनल देखा जा सकता है। बता दें, यह फोन इससे पहले लीक्स का भी हिस्सा बन चुका है, जिसमें जानकारी मिली थी कि यह फोन दो कॉन्फिग्रेशन और दो कलर ऑप्शन में दस्तक देगा।

91mobiles की लेटेस्ट रिपोर्ट में एक्सल्यूसिवली Realme Narzo 50i स्मार्टफोन का कथित रेंडर साझा किया गया है। इस रेंडर में फोन के बैक पैनल डिज़ाइन की झलक मिलती है। फोटो में फोन का ग्रीन कलर वेरिएंट देखा जा सकता है। उम्मीद है कि यह फोन अन्य कलर ऑप्शन में भी दस्तक देगा। रियलमी नार्ज़ो 50आई स्मार्टफोन के आधे से ज्यादा बैक पैनल पर स्ट्राइप डिज़ाइन दिया गया, जबकि बाकी का हिस्सा प्लेन है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में सिंगल कैमरा एलईडी फ्लैश के साथ स्थित देखा जा सकता है। फोन भले ही ग्रीन कलर का हो, लेकिन कैमरा मॉड्यूल ब्लैक कलर में स्थित है।

फोन के बॉटम बैक पैनल पर स्पीकर देखा जा सकता है, जो कि आजकल के स्मार्टफोन में कम ही देखने को मिलता है। वहीं, फोन के दायीं ओर पावर बटन को जगह दी गई है। हालांकि, रिपोर्ट में फोन के रेंडर के अलावा स्पेसिफिकेशन संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

जैसे कि हमने बताया यह फोन इससे पहले भी लीक में सामने आया था, जिसमें कहा गया था कि रियलमी नार्ज़ो 50आई फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मिलेगा। फोन में 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलेगा। इसके अलावा, फोन में मिंट ग्रीन और कार्बन ब्लैक कलर पेश किया जाएगा।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »