• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo 50 में मिलेंगे दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन! कलर ऑप्शन की भी मिली जानकारी

Realme Narzo 50 में मिलेंगे दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन! कलर ऑप्शन की भी मिली जानकारी

Realme Narzo 50 कॉन्फिग्रेशन की बात करें, तो फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। इसके अलावा, फोन में चार कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जो होंगे ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ग्रीन।

Realme Narzo 50 में मिलेंगे दो रैम और स्टोरेज ऑप्शन! कलर ऑप्शन की भी मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50 खरीद के लिए Amazon पर हो सकता है उपलब्ध
  • रियलमी नार्ज़ो 50 में मिलेगी 6 जीबी तक की रैम
  • फोन में मिल सकते हैं चार कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Realme Narzo 50 को जल्द ही भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी संकेत हाल ही में Realme के वाइस प्रेसिडेंट माधव सेठ ने दिए थे। हालांकि, लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है, लेकिन लॉन्च से पहले फोन से जुड़ी कुछ जानकारियां सामने आ रही हैं। लेटेस्ट रिपोर्ट से फोन के कॉन्फिग्रेशन और कलर ऑप्शन की जानकारी मिली है। इसके अलावा, एक अन्य रिपोर्ट में फोन जानकारी दी गई है कि फोन की सेल Amazon पर उपलब्ध होगी और फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा।

MySmartPrice की रिपोर्ट में टिप्सटर मुकुल शर्मा का हवाला देते हुए जानकारी दी गई है कि Realme Narzo 50 फोन में दो कॉन्फिग्रेशन मिलेंगे। कॉन्फिग्रेशन की बात करें, तो फोन में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के अलावा 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मौजूद होगी। इसके अलावा, फोन में चार कलर ऑप्शन मिल सकते हैं, जो होंगे ब्लैक, ब्लू, ग्रे और ग्रीन।

91mobiles की एक अन्य रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि यह फोन खरीद के लिए Amazon पर उपलब्ध होगा। दरअसल, रिपोर्ट में कहा गया है कि टिप्सटर Yogesh Brar ने रियलमी नार्जो 50 फोन को अमेज़न साइट पर स्पॉट किया था। हालांकि, फिलहाल इस लिस्टिंग को हटा दिया गया है। इस लिस्टिंग में फोन ग्रे और ग्रीन कलर ऑप्शन में देखने को मिला था। इसके अलावा, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्ल का होगा।

इसके अलावा, लीक तस्वीर में फोन में सिम-ट्रे और वॉल्यूम बटन देखी जा सकती है। वहीं, फोन के बाएं किनारे पर पावर बटन और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo 50, Realme Narzo 50 leak, Realme, Realme Narzo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »