48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ Realme Narzo 50 5G होगा लॉन्च!

Realme Narzo 50 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें MediaTek Dimensity 810 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। यह 6GB+128GB स्टोरेज और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है।

48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी और 8GB RAM के साथ Realme Narzo 50 5G होगा लॉन्च!

Photo Credit: Digit

Realme Narzo 50 Pro 5G में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50 5G एक 8mm स्लिम फोन होगा।
  • Realme Narzo 50 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo 50 Pro 5G में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Realme Narzo 50 5G की फोटो लीक हुई हैं जिससे पता चलता है कि नया स्मार्टफोन 2D डिजाइन के साथ आएगा और 8mm स्लिम होगा। फोटो ने साफ बताया है कि फोन दो कैमरों के साथ एक रैक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल में आएगा। यह संकेत दिया गया है कि कम से कम ब्लू कलर में आएगा और एक ब्लैक कलर ऑप्शन में भी आने की संभावना है। रिपोर्ट्स ने साफ किया है कि Realme Narzo 50 5G में MediaTek Dimensity 810 5G SoC पर बेस्ड हो सकता है। इसे Realme Narzo 50 Pro 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा जो कि MediaTek Dimensity 920 SoC पर बेस्ड होगा।

डिजिट ने बताया कि Realme Narzo 50 5G एक 8mm स्लिम फोन होगा और केवलर स्पीड टेक्सचर डिजाइन पर बेस्ड 2D डिजाइन को सपोर्ट करेगा। नीचे बाए कोने पर "स्ट्रिप्ड टेक्सचर पैटर्न" और Narzo लोगो के साथ एक ब्लू कलर और ब्लैक कलर ऑप्शन में भी आएगा। Realme फोन के कथित रेंडरर्स और मार्केटिंग इमेज में ड्यूल-एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरा सेंसर के साथ एक रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल भी है। हालांकि रिपोर्ट ने स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है।
 

Realme Narzo 50 5G सीरीज लॉन्च


Realme ने कंफर्म किया है कि Realme Narzo 50 5G को Realme Nazro 50 Pro 5G के साथ 18 मई को डिजिटल इवेंट के जरिए 12:30pm IST पर लॉन्च किया जाएगा।
 

Realme Narzo 50 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme Narzo 50 5G में 6.6 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 810 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह 6GB+128GB स्टोरेज और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
 

Realme Narzo 50 Pro 5G के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme Narzo 50 Pro 5G में 6.4 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है। प्रोसेसर की बात करें तो इसमें MediTek Dimensity 920 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो यह 6GB+128GB स्टोरेज और 8GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Portronics Vayu Nano टायर इन्फ्लेटर लॉन्च, मिनटों में भरेगा टायर में हवा, जानें सबकुछ
  2. Redmi Note 17 Pro Max में मिल सकता है 200MP कैमरा, 10,000mAh की बैटरी! लिस्टिंग आई सामने
  3. OnePlus Nord 6 हो गया महंगा! 9000mAh बैटरी वाले फोन के लिए अब चुकाने होंगे इतने हजार ज्यादा
  4. Motorola का फ्लिप फोन हुआ 43 हजार से भी ज्यादा सस्ता, यहां गिरी जबरदस्त कीमत
  5. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में मिल सकता है अबतक का सबसे धांसू कैमरा! फीचर्स लीक
  6. Xiaomi Clip ओपन ईयर ईयरबड्स लॉन्च, 38 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 2000 निट्स, HRV फीचर से लैस!
  8. Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra vs Xiaomi 17 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप फोन है बेस्ट?
  9. Vivo Y600 Turbo के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,020mAh हो सकती है बैटरी
  10. Kodak के सस्ते TV भारत में 32, 40, और 43 इंच साइज में लॉन्च, Rs 10,999 से शुरू कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »