Realme Narzo 30a जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला एक और सर्टिफिकेशन

दिसंबर 2020 में अफवाहें थी कि Relame अपनी आगामी Narzo 30 सीरीज़ को जनवंरी 2021 में लॉन्च करेगी।

Realme Narzo 30a जल्द हो सकता है लॉन्च, मिला एक और सर्टिफिकेशन

Realme Narzo 30a को मॉडल नंबर RMX3171 के साथ देखा गया है

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 30a को मॉडल नंबर RMX3171 के साथ मिला है सर्टिफिकेशन
  • हाल ही में भारतीय सर्टिफिकेशन एजेंसी BIS की साइट पर भी देखा गया था फोन
  • कई सर्टिफिकेशन का मिलना इसके जल्द दस्तक देने की ओर इशारा
विज्ञापन
Realme Narzo 30 सीरीज़ अब लॉन्च से दूर नहीं होंगे। पिछले महीने भारतीय सर्टिफिकेशन एजेंसी BIS की साइट पर RMX3171 मॉडल नंबर का एक रियलमी फोन लिस्ट किया गया था और अब समान मॉडल नंबर कथित तौर थाईलैंड की NBTC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है और इस बार सर्टिफिकेशन साइट ने इस मॉडल नंबर के पीछे का नाम भी सामने रख दिया है। फोन Realme का Narzo 30A होगा। दो सर्टिफिकेशन्स मिलने का मतलब फोन जल्द मार्केट में दस्तक दे सकता है।

GizmoChina की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Relame 30A को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशन्स कमिशन (NBTC) साइट पर लिस्ट हुआ है। फोन का मॉडल नंबर RMX3171 है, जिसे पिछले महीने भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) साइट पर भी देखा गया था। हालांकि उस समय फोन के नाम का खुलासा नहीं किया गया था। इतना ही नहीं, फोन कुछ समय पहले कुछ अन्य इंडोनेशियन ऑथोरिटीज़ की साइट पर भी देखा जा चुका है। दुर्भाग्यवश इनमें से किसी भी लिस्टिंग में Realme Narzo 30A के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं मिलती।
 
o9vghon8

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि दिसंबर 2020 में अफवाहें थी कि Relame अपनी आगामी Narzo 30 सीरीज़ को जनवंरी 2021 में लॉन्च करेगी। हालांकि अब यह महीना खत्म होने को है और कंपनी द्वारा अभी तक सीरीज़ को लेकर किसी प्रकार की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अब, जब सीरीज़ के एक फोन को एक-साथ कई सर्टिफिकेशन साइट पर देखा जा चुका है, हम इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीद कर सकते हैं। 

इससे अलग बता दें कि Realme भारत में 4 फरवरी को Realme X7 सीरीज़ को लॉन्च करने की योजना बना रही है। इस सीरीज़ में Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G शामिल हैं। दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा रियलमी ने अपनी आधिकारिक भारतीय वेबसाइट के जरिए कर दिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme Narzo 30a
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi की इस नई SUV में छत पर खुल जाएगा पूरा टेंट, देगी 1705 Km की टोटल रेंज, जानें कीमत
  2. 1,461km तक टोटल रेंज, हाई-टेक फीचर्स वाली Xiaomi SkyNomad SUV हुई लॉन्च, कीमत ₹30 लाख से कम!
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max हुआ लॉन्च; 12000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग के साथ मिलेगी 16GB RAM, जानें कीमत
  4. 6000mAh बैटरी, 256GB स्टोरेज ₹30 हजार से कम में! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रही है डील
  5. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  6. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  7. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  8. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  9. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »