Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 4 फरवरी को होंगे लॉन्च

Realme इंडिया साइट ने Realme X7 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ Realme X7 Pro 5G का भी खुलासा किया है।

Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 4 फरवरी को होंगे लॉन्च

Realme X7 5G की भारत में कीमत Relame V15 के चीनी वेरिएंट के आसपास हो सकती है

ख़ास बातें
  • Realme X7 5G के स्पेसिफिकेशन्स चीनी Relame V15 के समान हैं
  • Realme X7 Pro 5G में शामिल होगा 120 हर्ट्ज़ का सुपर एमोलेड डिस्प्ले
  • रियलमी एक्स7 5जी में मिलेगा 64 मेगापिक्सल ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स कंपनी की भारत वेबसाइट के जरिए सामने आए हैं। रियलमी एक्स7 5जी काफी हद तक Realme V15 के समान होगा, जो इस महीने की शुरुआत में चीन में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 800यू चिपसेट पर काम करेगा और 64-मेगापिक्सल प्रइमरी सेंसर वाले ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। इसे Realme X7 Pro 5G के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिसे सितंबर में चीन में इसी नाम के साथ लॉन्च किया गया था। भारत में दोनों फोन 4 फरवरी को लॉन्च होंगे।

Realme इंडिया साइट ने Realme X7 5G के मुख्य स्पेसिफिकेशन्स के साथ-साथ Realme X7 Pro 5G का भी खुलासा किया है। रियलमी एक्स7 5जी के कुछ स्पेसिफिकेशन्स चीन में लॉन्च हुए Realme V15 के समान हैं। Realme X7 5G और Realme X7 Pro 5G को 4 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे भारत में लॉन्च होगा। फ्लिपकार्ट पर भी फोन को टीज़ किया जा चुका है।
 

Realme X7 5G, Realme X7 Pro 5G price in India (expected)

Realme X7 5G के भारतीय वेरिएंट की कीमत चीन वेरिएंट की तुलना में आक्रामक रूप से कम होने की संभावना है। क्योंकि स्मार्टफोन में Realme V15 के समान स्पेसिफिकेशन हैं, इसलिए हम समान कीमतों की भी उम्मीद कर सकते हैं। Realme V15 की कीमत 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,900 रुपये) है, जिसमें 6 जीबी रैम वेरिएंट मिलता है, जबकि इसका 8 जीबी रैम वेरिएंट चीन में 1,999 चीनी युआन (लगभग 22,700 रुपये) में लॉन्च हुआ था।

Realme X7 Pro 5G के भारतीय वेरिएंट की कीमत इसके चीन वेरिएंट के आसपास होने की उम्मीद है। इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट चीन में 2,199 चीनी युआन (लगभग 24,800 रुपये), 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 2,499 चीनी युआन (लगभग 28,000 रुपये) और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,199 चीनी युआन (लगभग 36,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है।
 

Realme X7 5G specifications

Realme X7 5G में सुपर एमलोड फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। इसमें MediaTek Dimensity 800U चिपसेट होगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 64-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।

आगामी Realme स्मार्टफोन में 50W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,300mAh बैटरी होगी। फोन का वज़न 185 ग्राम होगा। रियलमी एक्स7 में 128 जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट होंगे, जिनमें 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प होंगे। यह संभवतः नेब्युला और स्पेस रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगा।
 

Realme X7 Pro 5G specifications

Realme X7 Pro 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला सुपर एमोलेड डिस्प्ले होगा। यह MediaTek Dimensity 1000+ चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 64-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला क्वाड रियर कैमरा सेटअप होगा। सेटअप में 8-मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर, 2-मेगापिक्सेल पोर्ट्रेट लेंस और 2-मेगापिक्सेल मैक्रो लेंस होगा।

स्मार्टफोन 65W सुपरडार्ट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली बैटरी के साथ आएगा। इसका वज़न 184 ग्राम होगा। चीन में लॉन्च किए गए रियलमी एक्स7 प्रो 5जी मॉडल में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 4,500mAh बैटरी दी गई है। भारतीय वेरिएंट में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशन्स की उम्मीद की जा सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  13. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  14. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  15. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »