Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च

भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Frost Silver और Thunder Black कलर्स में उपलब्ध होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2026 16:48 IST
ख़ास बातें
  • भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा
  • यह पिछले वर्ष जून में पेश किए गए Realme Narzo 80 Lite 5G की जगह लेगा

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा

Photo Credit: Realme

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Realme Narzo 100 Lite 5G के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी दी है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए Realme Narzo 80 Lite 5G की जगह लेगा। 

भारत में Realme Narzo 100 Lite 5G को 14 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। यह स्मार्टफोन Frost Silver और Thunder Black कलर्स में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री कंपनी की वेबसाइट, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स के जरिए की जाएगी। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। Realme Narzo 100 Lite 5G में आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। इसमें AI से जुड़े कुछ फीचर्स भी दिए जाएंगे। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। इस स्मार्टफोन को 5,60,000 प्वाइंट्स से ज्यादा का AnTuTu स्कोर मिला है। Realme Narzo 100 Lite 5G में 7,000 mAh की 'Titan' बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि यह बैटरी 10 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराएगी। यह स्मार्टफोन बायपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 स्क्वेयर mm वेपर चैंबर दिया गया है। 

भारत में हाल ही में Realme P4 Lite 5G की बिक्री शुरू की गई है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Realme P4 Lite 5G में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए Airflow वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम दिया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच HD+ (720 x 1,570 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Realme P4 Lite 5G के RAM को वर्चुअल तरीके से 14 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा है।  Realme P4 Lite 5G की 7,000 mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  2. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  3. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. कैमरा जैसा लुक, एक साथ 3 डिवाइस होंगे चार्ज वो भी बिना केबल! ₹2,499 में लॉन्च हुआ Portronics का 20,000mAh Power Bank
  2. Lava के 50MP मेगापिक्सल कैमरा वाले Virat फोन की सेल शुरू, पाएं ₹2000 डिस्काउंट भी
  3. बत्तख जैसे दिखने वाले इस AI रोबोट के लिए टूट पड़े लोग, 24 घंटे में ₹25 करोड़ की बिक्री! आखिर क्या स्पेशल है इसमें?
  4. iPhone 18 Pro खरीदने से पहले जानें ये 10 बातें; यहां मिलेगी कैमरा, बैटरी से लेकर कीमत तक की पूरी डिटेल
  5. एंड्रॉयड फोन पर गलती से डिलीट हो गई फोटो तो कैसे करें रिकवर, जानें पूरा तरीका
  6. ₹13 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  7. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  8. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  9. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  10. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.