भारत में 10,000mAh की बैटरी के साथ नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है Realme, BIS पर हुई लिस्टिंग

आगामी स्मार्टफोन Realme की P सीरीज का हिस्सा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 जनवरी 2026 21:05 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स की साइट पर लिस्टिंग हुई है
  • यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7 पर चल सकता है
  • कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है

देश में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Realme P4x मेें 7,000 mAh की बैटरी है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme जल्द ही भारत में अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला एक स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। देश में पिछले वर्ष के अंत में कंपनी ने Realme P4x 5G को लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है। आगामी स्मार्टफोन Realme की P सीरीज का ही हिस्सा हो सकता है। इस स्मार्टफोन की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर लिस्टिंग हुई है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Yogesh Brar (@heyitsygesh) ने बताया है कि BIS पर Realme के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - RMX5107 के साथ लिस्टिंग हुई है। देश में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की कैपेसिटी वाली बैटरी हो सकती है। यह देश में Realme का सबसे अधिक बैटरी कैपेसिटी वाला स्मार्टफोन हो सकता है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चल सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में लॉन्च किए गए Realme P4x में 6.72 इंच FHD+ डिस्प्ले (1,080 x 2,400 पिक्सल्स) 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultra दिया गया है। Realme P4x 5G की 7,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 15 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी AI कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए Frozen Crown कूलिंग सिस्टम दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन के 6 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 15,499 रुपये, 8 GB + 128 GB का 16,999 रुपये और 8 GB + 256 GB वेरिएंट का 17,999 रुपये का है।  Realme P4x को मैट सिल्वर, लेक ग्रीन और एलीगेंट पिंक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। भारत में इस महीने की शुरुआत में Realme 16 Pro सीरीज को लॉन्च किया गया था। इस सीरीज में Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ शामिल हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.