• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 240W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ Realme GT Neo 5 देगा दस्तक!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

240W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ Realme GT Neo 5 देगा दस्तक!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Realme GT Neo 5 में लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूश 2772 x 1240 पिक्सल 1.5K पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा।

240W फास्ट चार्जिंग, 50MP कैमरा के साथ Realme GT Neo 5 देगा दस्तक!, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Realme GT Neo 5 मार्केट में GT Neo 3 की जगह ले सकता है।

विज्ञापन
Realme GT Neo 5 को लेकर बीते कुछ हफ्तों से चर्चा हो रही है। हाल ही में स्मार्टफोन का डिजाइन भी रेंडर्स के जरिए लीक हुआ था। अब एक टिप्सटर ने इस आगामी फोन के फीचर्स का खुलासा किया है। आइए इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

एक एक टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने Weibo पर आगामी रियलमी Realme GT Neo 5 की कुछ झलक पेश की है। हालांकि उन्होंने 'अर्ली' का हवाला देते हुए पोस्ट से डिटेल्स हटा दी, लेकिन तब तक यह जानकारी सोशल मीडिया पर जारी हो चुकी थी।

Realme GT Neo 5 की कीमत और उपलब्धता


उपलब्धता की बात करें तो अभी तक Realme ने Realme GT Neo 5 के लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की है। आने वाले दिनों में इस फोन के बारे में ज्यादा जानकारी मिल सकती है। कीमत की बात करें तो लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत पता चलने की उम्मीद है।
 

Realme GT Neo 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme GT Neo 5 में लीक के अनुसार, इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच का डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रेजोल्यूश 2772 x 1240 पिक्सल 1.5K पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 2160Hz PWM डिमिंग रेजॉल्यूशन मिलेगा। हालांकि उन्होंने स्क्रीन किस टाइप की होगी यह साफ नहीं है, लेकिन यह OLED पैनल होने की उम्मीद है। प्रोसेसर की बात करें तो यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Plus Gen 1 चिपसेट पर बेस्ड हो सकता है जो कि 3.2GHz पर क्लॉक किया गया है। इसमें इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और एक प्लास्टिक फ्रेम मिलेगा। सबसे खास बात यह है कि यह फोन RGB लाइट्स के साथ भी आएगा।

कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन में OIS सपोर्ट के साथ 50MP का सोनी IMX890 मुख्य कैमरा मिलेगा। यह सेंसर्स 25mm लेंस के साथ f/1.79 अपर्चर से लैस होगा। आपको बता दें कि यह फोन दो स्टोरेज वेरिएंट में आएगी। बैटरी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 150W फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। जबकि दूसरे में 4,600mAh की छोटी बैटरी मिलेगी जो कि बहुत तेज 240W वायर्ड चार्जिंग स्टैंडर्ड का सपोर्ट करती है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »