• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 108MP कैमरा वाला Realme का धाकड़ 5G फोन मात्र 4167 हर माह देकर ले जाएं घर, Flipkart पर गजब ऑफर

108MP कैमरा वाला Realme का धाकड़ 5G फोन मात्र 4167 हर माह देकर ले जाएं घर, Flipkart पर गजब ऑफर

Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस है।

108MP कैमरा वाला Realme का धाकड़ 5G फोन मात्र 4167 हर माह देकर ले जाएं घर, Flipkart पर गजब ऑफर

Photo Credit: Flipkart

ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर Realme 10 Pro+ 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।
  • Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले है।
  • Realme ने इसी महीने भारतीय बाजार में Realme 10 Pro+ 5G को लॉन्च किया था।
विज्ञापन
Realme ने इसी महीने भारतीय बाजार में Realme 10 Pro+ 5G को लॉन्च किया था। अगर आप यह स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल सबसे अच्छा मौका है। Flipkart Big Saving Days सेल में Realme 10 Pro+ 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है। इस फोन पर बैंक ऑफर के साथ-साथ दमदार एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। मगर आज हम आपको जिस ऑफर के बारे में बता रहे हैं वह नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर है, जिससे आप यह फोन आसानी से अपना बना सकते हैं। आइए फ्लिपकार्ट पर रियलमी के इस फोन पर मिलने वाले ऑफर के बारे में जानते हैं।
 

Realme 10 Pro+ 5G पर ऑफर


Realme 10 Pro+ 5G के 6GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है, लेकिन यह 3 प्रतिशत छूट के बाद 24,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। ​एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 17,500 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि एक्सचेंज ऑफर में लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

अगर आप एक साथ पैसा न खर्च करके यह फोन ईएमआई से खरीदना चाहते हैं तो आप 4,167 रुपये प्रति माह EMI पर भी यह फोन अपना बना सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक EMI के जरिए भुगतान करना होगा। आप 6 माह तक 4167 रुपये वाला प्लान या फिर 3 महीने के लिए 8333 रुपये वाला प्लान चुन सकते हैं।
 

Realme 10 Pro+ 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Realme 10 Pro+ 5G में 6.7 इंच की AMOLED फुल एचडी+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1080 x 2412 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस है। कैमरा की बात की जाए तो Realme 10 Pro+ में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में 108 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। प्रोसेसर की बात करें तो Realme फोन Dimensity 1080 चिपसेट से लैस है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। बैटरी की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design
  • Great multimedia experience
  • Reliable performance
  • Good battery life
  • Primary camera performance in daylight
  • कमियां
  • UI filled with excessive bloatware
  • No 3.5mm jack
  • Ultra-wide-angle camera could be better, OIS missing
डिस्प्ले6.70 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  5. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  6. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  7. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  8. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  9. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  10. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »