50MP कैमरा, 150W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme GT Neo 3 का धांसू 512GB वेरिएंट लॉन्च, जानें कीमत

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 766 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2022 20:21 IST
ख़ास बातें
  • Realme GT Neo 3 के 12GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,074 रुपये है।
  • Realme GT Neo में 6.7 इंच की OLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है
  • Realme GT Neo 150W फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगा।

Realme GT Neo में 6.7 इंच की OLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Realme

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी रियलमी ने Realme GT Neo 3 Naruto एडिशन स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया है। अब इस कंपनी ने GT Neo 3 को नए 512GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ उतारा है। आइए इस स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Realme GT Neo 3 के 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Realme GT Neo 3 के 12GB और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 3,199 yuan यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से 37,074 रुपये है। यह स्मार्टफोन प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और बिक्री के लिए 31 मई से उपलब्ध होगा।
 

Realme GT Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Realme GT Neo में 6.7 इंच की OLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz और 360Hz टच सैंपलिंग रेट है। ब्राइटनेस की बात करें तो इसमें 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 100 प्रतिशत DCI P3 कलर गेमुट के साथ HDR10+ मिलता है। प्रोसेसर की बहात करें तो इसमें MediaTek Dimensity 8100 SoC प्रोसेर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 12GB LPDDR5 RAM और 512GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। बैटरी बैकअप की बात करें तो इसमें 5000mAh बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन और 4500mAh बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग ऑप्शन मिल सकता है। इस स्मार्टफोन का 512GB स्टोरेज वेरिएंट 150W फास्ट चार्जिंग सिस्टम के साथ आएगा।

कैमरा की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX 766 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस स्मार्टफोन में 5जी नेटवर्क, ड्यूल 4G LTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, NFC और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सेंसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन Android 12 पर बेस्ड Realme UI पर काम करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good quality main camera
  • 150W wired charging
  • Good battery life
  • Fluid software experience
  • Feels premium
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Phone gets hot when charging at 150W
  • Plenty of preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2,120x1,080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme GT Neo 3 Naruto, Realme GT Neo 3, Realme

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  2. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X9s Pro में हो सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3C से मिला सर्टिफिकेशन
  2. BYD ने भारत में लॉन्च किया Sealion 7 एनिवर्सरी एडिशन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  3. Apple को फोल्डेबल आईफोन की जोरदार डिमांड की उम्मीद, 2 करोड़ डिस्प्ले का हो सकता है ऑर्डर
  4. Samsung ने इस Rs 2.7 लाख के फोन की 3 महीने में बंद कर दी सेल! सामने आया कारण
  5. अगर आपके पास ये Xiaomi-Redmi फोन है तो बुरी खबर, कंपनी ने बंद किया सॉफ्टवेयर सपोर्ट
  6. AI स्कैम गैंग्स की हिट लिस्ट में भारत दूसरे नंबर पर, Meta की इस रिपोर्ट में सामने आया पूरा फ्रॉड गेम
  7. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
  8. Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए रोबोट वैक्यूम क्लीनर L40 Ultra AE और D20 Ultra, जानें कीमत
  9. OnePlus 15T में मिलेंगे RAM और स्टोरेज के 5 वेरिएंट्स, जल्द होगा लॉन्च
  10. इजरायल-गाजा युद्ध: 76 लाख पेट्रोल कारों के बराबर निकला कार्बन! रिपोर्ट में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.