• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ Realme GT 7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ Realme GT 7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Realme ने आज भारत में एक इवेंट में Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

50MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ Realme GT 7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme GT 7 Pro में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Realme GT 7 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर दिया गया है।
विज्ञापन
Realme ने आज भारत में एक इवेंट में Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। GT 7 Pro में 6.78 इंच की 1.5K 8T LTPO इको² OLED प्लस माइक्रो-कर्व्ड डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme GT 7 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT 7 Pro  Price


Realme GT 7 Pro के 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 65,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन मार्स ऑरेंज और गैलेक्सी ग्रे कलर्स में आता है। इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon के साथ Realme की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर 29 नवंबर से होगी, जिसे आज से 999 रुपये में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।

लॉन्च ऑफर के तहत फोन पर बैंक ऑफर में फ्लैट 3,000 रुपये डिस्काउंट मिल रहा है। स्टैंडर्ड 12 महीने की वारंटी के अलावा अतिरिक्त 12 महीने की एक्सटेंडेड वारंटी (3,449 रुपये तक) 28 नवंबर तक प्री-बुकिंग और 29 नवंबर की पहली सेल वालों को मिल रही है। वहीं 3,149 रुपये वाला 12 महीने का स्क्रीन डैमेज इंश्योरेंस 28 नवंबर तक प्री-बुकिंग और 29 नवंबर को पहली सेल पर मिल रहा है।


Realme GT 7 Pro Specifications


Realme GT 7 Pro में 6.78 इंच की 8T LTPO Eco² OLED प्लस डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2780×1264 पिक्सल, 6000 निट्स पीक ब्राइटनेस और 2600Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट है। इस फोन में 1100MHz एड्रेनो 830 GPU के साथ ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 12GB/16GB LPDDR5X रैम के साथ 256GB/512GB (UFS 4.0) स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड रियलमी यूआई 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में इन डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है। यह स्मार्टफोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5800mAhकी बैटरी से लैस है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 162.45 मिमी, चौड़ाई 76.89 मिमी, मोटाई 8.55 मिमी और वजन 220.2 ग्राम है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो GT 7 Pro के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा (Sony IMX906 सेंसर), f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और f/2.65 अपर्चर और 120x हाइब्रिड जूम के साथ 50 मेगापिक्सल का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह फोन IP68+IP69 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। कनेक्टविटी ऑप्शंस में 5G SA/NSA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस: L1+L5, GALILEO:E1+E5a, Beidou: B1I+B1C+B2a, QZSS:L1+L5, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium IP69-rated design
  • Top-notch performance
  • Great for gaming
  • Excellent battery life (China model)
  • 120W fast charging
  • Smooth software
  • कमियां
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.78 इंच
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5800 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Fitbit Edge का भारत में लॉन्च जल्द, 40 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट
  2. होटल के कमरे में TV पर ढकना चाहिए तौलिया, फोन को दराज में रखकर सोना, रिटायर्ड कर्नल ने ऐसा क्यों कहा
  3. ₹51 में 56GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग 28 दिनों तक! BSNL लाई सबसे सस्ता प्लान
  4. Toyota Innova Hycross भारत की पहली फ्लेक्स हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार लॉन्च, गजब के फीचर्स, जानें कीमत
  5. Vivo X500 Pro Max vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: कौन सा फ्लैगशिप रहेगा ज्यादा फिट?
  6. Honor लाई नया बजट फोन, 13MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, iPhone 17 Pro जैसा डिजाइन!
  7. मिलिट्री ग्रेड सेफ्टी, 6500mAh बैटरी वाला Vivo 5G फोन मात्र ₹15,874 में, सेल में जल्द करें खरीदारी
  8. Croma Black Friday Sale: iPhone 16 सिर्फ ₹45,490 में, 17 Pro Max हुआ ₹1 लाख से भी सस्ता
  9. Vivo के 64MP तीन कैमरा वाले फोन पर मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Vivo X500s में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »