Realme GT 7 और GT 7T भारत के BIS सर्टिफिकेशन में दिखे, 12GB रैम, 120W फास्ट चार्जिंग लैस होंगे फोन!

Realme GT 7T में Dimensity 8400 चिपसेट आ सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2025 10:47 IST
ख़ास बातें
  • GT 7 में MediaTek Dimensity 9300 Plus चिपसेट आ सकता है
  • फोन में 12GB रैम मिल सकती है
  • Realme GT 7T में Dimensity 8400 चिपसेट आ सकता है

Realme GT 7 को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है।

Photo Credit: Realme

Realme GT 7 सीरीज भारत में लॉन्च के लिए लगभग तैयार है जिसका अंदाजा इसको हाल ही में मिले BIS सर्टिफिकेशन से लग जाता है। सीरीज के दो स्मार्टफोन्स Realme GT 7 और GT 7T को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। यहां से इशारा मिलता है कि सीरीज बहुत जल्द भारत में लॉन्च होने वाली है। आइए जानते हैं इसके बारे में और क्या जानकारी अभी तक सामने आई है। 

Realme GT 7 सीरीज भारत में लॉन्च के बहुत करीब है। सीरीज के दो स्मार्टफोन Realme GT 7 और GT 7T अब BIS पर स्पॉट हुए हैं। Xpertpick की रिपोर्ट के अनुसार, GT 7 का मॉडल नम्बर RMX5061 है जबकि GT 7T का मॉडल नम्बर RMX5085 मेंशन किया गया है। स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो GT 7 में MediaTek Dimensity 9300 Plus चिपसेट आ सकता है। फोन में 12GB रैम मिल सकती है और यह एंड्रॉयड 15 से लैस हो सकता है। 
Advertisement

Realme GT 7T की बात करें तो Realme GT 7T में Dimensity 8400 चिपसेट आ सकता है। फोन में 8GB रैम दी जा सकती है। यह Android 15 पर रन कर सकता है। दोनों ही फोन में 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल सकता है। दोनों ही डिवाइसेज में TUV सर्टिफिकेशन देखने को मिल सकता है। 

Realme GT 7 को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। अगर यही स्पेसिफिकेशंस भारतीय मॉडल में भी आते हैं तो यहां से अंदाजा हो जाता है कि फोन किन फीचर्स से लैस होगा। फोन में 6.78 इंच OLED डिस्प्ले मिल सकता है। यह 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस हो सकता है। इसमें 6500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल सकती है। कैमरा की बात करें तो रियर में 50MP Sony IMX896 सेंसर के रूप में मेन कैमरा मिल सकता है। साथ में अल्ट्रावाइड के लिए 8 मेगापिक्सल लेंस, और सेल्फी के लिए फ्रंट में 16MP सेंसर मिल सकता है। हालांकि देखने में आता है कि कंपनी GT सीरीज को ग्लोबल मार्केट में कुछ बदलावों के साथ पेश करती है। 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build
  • Excellent display
  • IP69 rating
  • Decent performance
  • Battery backup sets a new benchmark
  • Good pricing
  • Bad
  • It doesn't feel premium
  • Average ultra-wide camera performance
  • Low-light videos and selfies could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 9400इ

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1280x2800 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  3. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  4. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  2. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  6. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
  7. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  10. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.