• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT 6T में होगी 6000 nits की सबसे चमकदार स्क्रीन, 120W फास्ट चार्जिंग! 22 मई को होगा लॉन्च

Realme GT 6T में होगी 6000 nits की सबसे चमकदार स्क्रीन, 120W फास्ट चार्जिंग! 22 मई को होगा लॉन्च

इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है।

Realme GT 6T में होगी 6000 nits की सबसे चमकदार स्क्रीन, 120W फास्ट चार्जिंग! 22 मई को होगा लॉन्च

Photo Credit: Realme

Realme GT 6T का लॉन्च 22 मई को है।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने डिस्प्ले को 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ टीज किया है।
  • फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है।
  • फोन Android 14 OS आधारित Realme UI 5.0 कस्टम स्किन के साथ आ सकता है।
विज्ञापन
Realme GT 6T का लॉन्च 22 मई को है। भारत में फोन लॉन्च होने जा रहा है। फोन में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट होगा। कंपनी के अनुसार, भारत में Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट के साथ यह पहला स्मार्टफोन होगा जो दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस डिलीवर करने की क्षमता रखता है। फोन में 5500mAh की बैटरी होगी जिसके साथ में 120W फास्ट चार्जिंग दी गई है। कंपनी का दावा है कि फोन केवल 10 मिनट में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकता है। अब लॉन्च से पहले कंपनी ने डिस्प्ले के बारे में भी डिटेल्स रिवील कर दिए हैं। 

Realme GT 6T के लॉन्च से पहले कंपनी एक-एक करके इसके स्पेसिफिकेशंस से पर्दा उठा रही है। हाल ही में कंपनी ने बैटरी, चार्जिंग, और प्रोसेसर के डिटेल्स रिवील किए थे। अब फोन के डिस्प्ले पैनल को लेकर डिटेल सामने आए हैं। कंपनी ने डिस्प्ले को 6000 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ टीज किया है। दावा है कि किसी स्मार्टफोन में यह अब तक की सबसे चमकदार स्क्रीन होगी। Amazon पर लॉन्च की गई माइक्रोसाइट पर इसकी डिटेल्स दी गई हैं। बताया गया है कि फोन में HDR सपोर्ट भी होगा। डिस्प्ले 8T LTPO टाइप है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। 
Latest and Breaking News on NDTV

डिस्प्ले के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें Corning Gorilla Glass Victus 2 का प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 SoC से लैस होगा। इसमें 5,500mAh की बैटरी 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ बताई गई है। टीजर में ब्रैंड ने बताया है कि फोन इंडस्ट्री के सबसे बड़े कूलिंग चैम्बर के साथ आने वाला है जो कि डुअल वैपर चैम्बर होगा। इसका साइज 10014mm2 बताया गया है। यानी बेहतरीन गेमिंग परफॉर्मेंस के साथ फोन में हीटिंग जैसी समस्या भी नहीं होगी। 

अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार डिस्प्ले साइज 6.78 इंच का हो सकता है। फोन Android 14 OS आधारित Realme UI 5.0 कस्टम स्किन के साथ आ सकता है। इसमें रियर में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर होगा। जिसके साथ में OIS सपोर्ट भी बताया गया है। दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड सेंसर होगा। फ्रंट में सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिल सकता है। अब देखना होगा कि कंपनी लॉन्च से पहले इसके और कौन से खास फीचर्स का खुलासा करता है। लीक्स के अनुसार, फोन की कीमत 30 हजार रुपये के लगभग हो सकती है। 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Bright and vibrant display
  • HDR10 and Dolby vision support
  • IP65 rating for dust and water
  • कमियां
  • Rear panel is dust and smudge magnet
  • Plenty of bloatware and third-party apps
  • Sub-par ultra-wide camera
  • Video recording quality isn't great
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ Gen 3
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज512 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2780x1264 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »