Realme GT 6 में होगी 5,500mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2024 17:25 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी
  • Realme GT 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 होगा
  • इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा हो सकता है

इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme का GT 6 अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स साइट Flipkart के जरिए की जाएगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 होगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे। 

इस स्मार्टफोन के लिए Realme और Flipkart ने अपनी वेबसाइट पर एक अलग लैंडिंग पेज बनाया है। इस पेज पर GT 6 के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी गई है। इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी 120 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। यह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी डुअल सेल बैटरी को लगभग 10 मिनट में शून्य से 50 प्रतिशत और लगभग 28 मिनट में 100 प्रतिशत तक चार्ज कर सकती है। Realme ने बताया है कि इसकी बैटरी प्रति दिन एक चार्ज के साथ चार वर्ष तक चल सकती है। इस स्मार्टफोन को 20 जून को भारत और चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। 

Realme GT 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8s Gen 3 होगा। यह गेमिंग के लिए 120 फ्रेम्स प्रति सेकेंड के रिफ्रेश रेट की पेशकश करता है। इसमें 10,014 mm स्क्वेयर डुअल VC कूलिंग सिस्टम होगा। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 

हाल ही में टिप्सटर Paras Guglani ने Realme GT 6 के कथित रिटेल बॉक्स की इमेज शेयर की हैं। इसमें यह स्मार्टफोन ग्रीन कलर में दिख रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स और होल पंच डिस्प्ले वाला डिजाइन है। इस स्मार्टफोन के रियर में डुअल कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इसमें 16 GB तक RAM और 512 GB तक स्टोरेज दी जा सकती है।  यह स्मार्टफोन चीन में पेश किए गए Realme GT Neo 6 रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। हाल ही में कंपनी ने देश में Narzo N65 5G को लॉन्च किया था। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 SoC दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  2. iQOO Z11 Lite vs Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power: जानें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
  2. Redmi Note 17 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Oppo A7 Pro Max में होगी 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  4. वॉलेट में एल्यूमिनियम फॉयल लपेटकर चोरी होने से बच जाएंगे पैसे? जानें कैसे काम करती है यह वायरल ट्रिक
  5. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7500 Turbo होगा चिपसेट!
  6. Redmi 17 4G के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी के साथ गजब होंगे फीचर्स
  7. Google Pixel 11 सीरीज के होंगे महंगे प्राइसेज, मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की ज्यादा कॉस्ट का असर
  8. ₹5,000 तक महंगे हुए Xiaomi, Redmi स्मार्टफोन, जानें किस मॉडल पर कितना असर
  9. ₹200 में 30GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 20 OTT का फ्री एक्सेस, Vi ने लॉन्च किया नया प्लान
  10. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.