Realme कर रही 150W चार्जिंग, 5200mAh बैटरी वाले नए स्मार्टफोन पर काम! जल्द होगा लॉन्च

Realme GT 5 में 150W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी दी जाएगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 अगस्त 2023 09:59 IST

Realme GT Neo 5 में 240W सपोर्ट के साथ 4,600mAh बैटरी है।

Photo Credit: Realme

Realme ने अब तक का सबसे ज्यादा फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन Realme GT 3 पेश किया था जो कि 240W चार्जिंग का सपोर्ट करता है। कंपनी चार्जिंग टेक्नोलॉजी में लगातार आगे बढ़ रही है और एडवांस चार्जिंग सपोर्ट वाले ज्यादा स्मार्टफोन लॉन्च करने का प्लान बना रही है। Realme GT 5 में पहले से ही 4600mAh बैटरी के साथ 240W चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। अब एक टिपस्टर ने खुलासा किया है कि कंपनी 150W चार्जिंग सपोर्ट वाला एक और स्मार्टफोन लेकर आ रही है।

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, Realme अपने बेहतर 150W + 5200mAh बैटरी और 240W + 4600mAh बैटरी चार्जिंग सिस्टम के साथ सबसे आगे चल रहा है। कंपनी जाहिर तौर पर एक नए फोन पर काम कर रही है जिसमें पहला कॉन्फिगरेशन होगा। टिपस्टर ने यह भी बताया कि OnePlus 150W पावर और हाई-करंट UFCS सिस्टम तैयार करने में लगा हुआ है, हालांकि शुरुआती मॉडल की बैटरी छोटी है। फिलहाल ऐला लग रहा है कि कंपनी का ध्यान अल्ट्रा-100W फास्ट चार्जिंग सिस्टम के लिए बैटरी कैपेसिटी बढ़ाने पर है, जबकि दूसरे लेवल की 300W चार्जिंग सपोर्ट टेक्नोलॉजी तैयार करने का काम धीमा चल रहा है।
Advertisement

Realme ने इस साल चीन में Realme GT Neo5 लॉन्च किया था, जिसमें 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4600mAh की बैटरी दी गई है। खास तौर पर 150W फास्ट चार्जिंग और दमदार 5000mAh बैटरी के साथ Realme GT Neo5 का एक दूसरा वेरिएंट भी है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसी फोन को ग्लोबल मार्केट में GT3 के तौर पर रीब्रांड किया गया था।

Realme GT 5 पर अभी भी काम चल रहा है। इसमें 24GB की RAM और 1TB की बड़ी स्टोरेज होनी चाहिए। यह दो बैटरी ऑप्शन एक 240W फास्ट चार्जिंग के साथ 4600mAh बैटरी और दूसरा 150W फास्ट चार्जिंग के साथ 5200mAh की बैटरी से लैस होगा। स्मार्टफोन में 6.74 इंच अल्ट्रा-नैरो फ्लैट डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K, रिफ्रेश रेट 144Hz और 2160Hz PWM डिमिंग का सपोर्ट है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इस स्मार्टफोन के रियर में OIS ऑप्टिकल एंटी-शेक के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मिलेगा। वहीं इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।  
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  2. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  3. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  2. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  3. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  4. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  5. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  6. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  7. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  8. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
  9. भारत में Apple के बिजनेस की तेज रफ्तार, 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ रेवेन्यू
  10. Realme C01 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.