• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme GT 3 तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, 9.3 मिनट्स में होगा फुल चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स

Realme GT 3 तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, 9.3 मिनट्स में होगा फुल चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स

Realme GT 3  के बेस वेरिएंट की कीमत $649 (लगभग 53,500 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Booster Black और Pulse White कलर्स में आता है।

Realme GT 3 तगड़े फीचर्स के साथ लॉन्च, 9.3 मिनट्स में होगा फुल चार्ज, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Realme

Realme GT 3 में 6.74 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • रियलमी ने Realme GT 3 को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में लॉन्च कर दिया है।
  • Realme GT 3 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है।
  • Realme GT 3 में 6.74 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
रियलमी ने Realme GT 3 को मंगलवार को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2023 में लॉन्च कर दिया है। Realme का नया जीटी सीरीज स्मार्टफोन 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 240 वॉट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करता है। Realme GT 3 में Snapdragon 8+ Gen 1 SoC दिया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। रियलमी जीटी 3 में 4,600 एमएएच की बैटरी दी गई है। दावा किया जा रहा है कि यह फोन दुनिया का सबसे तेज चार्जिंग वाल फ्लैगशिप फोन है। Realme GT 3 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Realme GT 3 की कीमत


स्टोरेज के मामले में Realme GT 3 फोन 8GB + 128GB, 12GB+256GB, 16GB+256GB, 16GB+512GB और 16GB+1TB ऑप्शन में आता है। Realme GT 3  के बेस वेरिएंट की कीमत $649 (लगभग 53,500 रुपये) है। यह स्मार्टफोन Booster Black और Pulse White कलर्स में आता है। यूएस के अलावा यह फोन अन्य मार्केट्स में कब आएगा फिलहाल इसका खुलासा नहीं हुआ है।
 

Realme GT 3 के स्पेसिफिकेशंस


Realme GT 3 एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। इस फोन में 6.74 इंच की AMOLED 1.5K (1240x2,772 पिक्सल) रेजॉल्यूशन डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz, टच सैंपलिंग रेट 360Hz और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 93.69 प्रतिशत है। यह डिस्प्ले 1,400 निट्स तक पीक ब्राइटनेस प्रदान कर सकती है। इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8+ Gen SoC दिया गया है। इस फोन में 16GB LPDDR5X RAM और

Realme GT 3 में f/1.88 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमरी कैमरा, f/3.3 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और f/3.3 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का माइक्रो कैमरा  दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।

Realme GT 3 में 4,600mAh की बैटरी दी गई है जो कि 240W SUPERVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी दावा करती है कि यह फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी की बदौलत सिर्फ 4 मिनट्स में 50 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। वहीं फुल चार्ज करने में 9.3 मिनट्स का समय लगता है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की लंबाई 163.85mm, चौड़ाई 75.75mm, मोटाई 8.9mm और वजन 199 ग्राम है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.74 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4600 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 13
रिज़ॉल्यूशन1240x2722 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  4. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  5. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
  6. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  7. Apple Watch ने बचाई एथलीट की जान! इस फीचर में दिखे गंभीर बिमारी के संकेत, समय रहते हुआ इलाज
  8. TATA सीधे सैटेलाइट से प्रदान करेगा आपके मोबाइल में इंटरनेट, जानें क्या है D2D सर्विस?
  9. Mahindra ने लॉन्च किया XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV का 6 सीटर वर्जन, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. GST के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, घर बैठे हो जाएगा सारा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »