Realme GT 5 Pro देगा 50MP कैमरा, 5400mAh बैटरी के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Realme GT 5 Pro में BOE द्वारा सप्लाई OLED पैनल होगा जो कि 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है।

Realme GT 5 Pro देगा 50MP कैमरा, 5400mAh बैटरी के साथ दस्तक, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme GT 5 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 चिप मिलेगी।

ख़ास बातें
  • Realme GT 5 Pro में 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • Realme GT 5 Pro के रियर में 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा।
  • Realme GT 5 Pro में 24 जीबी LPDDR5x रैम और 1 टीबी UFS 4.0 स्टोरेज होगी।
विज्ञापन
Realme ने जल्द ही चीन में Snapdragon 8 Gen 3 चिप वाला Realme GT 5 Pro लॉन्च करेगी। यह स्मार्टफोन इस साल नवंबर या दिसंबर में चीनी बाजार में रिलीज हो सकता है। अब ब्रांड ने ग्लोबल मार्केट में अपनी एंट्री को कंफर्म करते हुए टीजर जारी किया है। यहां हम आपको Realme GT 5 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme GT 5 Pro की कीमत


Realme GT 5 Pro की कीमत 4,000 युआन (लगभग 45,349 रुपये) होने की संभावना है।


Realme GT 5 Pro का ग्लोबल लॉन्च टीजर


पोस्टर के अनुसार, Realme ने ग्लोबल मार्केट के लिए Snapdragon 8 Gen 3 चिप से लैस एक नए जीटी सीरीज फोन की झलक पेश की है। हालांकि पोस्टर में फोन का नाम नहीं बताया गया है, लेकिन यह काफी साफ है कि ब्रांड ग्लोबल मार्केट के लिए Realme GT 5 Pro को पेश कर सकता है। जीटी 5 प्रो के बारे में अब तक काफी अफवाहें लीक हो चुकी हैं।

Realme GT 5 Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


Realme GT 5 Pro में BOE द्वारा सप्लाई OLED पैनल होगा जो कि 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करता है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलेगा। इस फोन में सिक्योरिटी के लिए इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर होगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो Realme GT 5 Pro के फ्रंट कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, इसके रियर पैनल में एक सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल होने की उम्मीद है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX966 प्राइमरी कैमरा, एक IMX851 अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला एक IMX890 टेलीफोटो कैमरा होगा।

Realme GT 5 Pro केटॉप वेरिएंट में 24 जीबी LPDDR5x रैम और 1 टीबी UFS 4.0 स्टोरेज होगी। फोन में 150W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,400mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन में 10,000mm² VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम और एक मेटालिक मिडिल फ्रेम मिल सकता है। इस आगामी फोन का बैक वीगन लेदर लैस होगा। सेफ्टी के मामले में यह आईपी-रेटेड चेसिस के साथ आने की उम्मीद है।
   
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »