Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा

एक नए लीक में दावा किया गया है कि Realme चीन में अपनी मौजूदा प्रोडक्ट लाइन बंद कर सकती है। वहीं OnePlus को लेकर भी कहा गया है कि कंपनी फिलहाल Ricoh कैमरा टेक्नोलॉजी पर नहीं, बल्कि गेमिंग परफॉर्मेंस पर फोकस कर रही है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 जुलाई 2026 13:37 IST
ख़ास बातें
  • Realme की चीन स्ट्रैटेजी को लेकर नया लीक सामने आया
  • OnePlus के Ricoh पार्टनरशिप पर बड़ा दावा किया गया
  • कंपनियों ने अभी तक किसी भी लीक की पुष्टि नहीं की है

Realme और OnePlus की ग्लोबल स्ट्रैटेजी को लेकर आया बड़ा लीक

Realme और OnePlus की भविष्य की स्ट्रैटेजी को लेकर कई बड़े दावे सामने आए हैं। एक लीक के मुताबिक, Realme की मौजूदा प्रोडक्ट लाइन चीन में बंद की जा रही है और नवंबर तक मौजूदा स्टॉक खत्म हो सकता है। वहीं, दावा किया गया है कि कंपनी की ग्लोबल मार्केट स्ट्रैटेजी चीन से अलग रहेगी। इसके अलावा OnePlus को लेकर भी कहा गया है कि कंपनी फिलहाल Ricoh इमेजिंग टेक्नोलॉजी पर काम नहीं कर रही है और उसका फोकस गेमिंग परफॉर्मेंस पर है।

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर चीन के एक पॉपुलर टिप्सटर Digital Chat Station (चीनी भाषा से अनुवादित नाम) ने एक पोस्ट में बताया कि Realme की मौजूदा प्रोडक्ट लाइन को चीन में डिस्कंटीन्यू किया जा रहा है और नवंबर तक इसका स्टॉक खत्म होने की उम्मीद है। हालांकि, लीक में यह साफ नहीं किया गया है कि कंपनी चीन के बाजार से पूरी तरह बाहर निकलेगी या फिर नई रणनीति और नए प्रोडक्ट्स के साथ वापसी करेगी।

लीक में यह भी दावा किया गया है कि Realme की Neo और GT सीरीज फिलहाल ग्लोबल मार्केट का हिस्सा नहीं हैं। कंपनी विदेशों में मुख्य रूप से अपनी Number Series पर फोकस कर रही है। वहीं, मौजूदा समय में उसकी ओवरसीज प्रोडक्ट लाइन में स्मार्टफोन और ऑडियो प्रोडक्ट्स शामिल हैं, जबकि टैबलेट और कंप्यूटर जैसे प्रोडक्ट्स उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, भविष्य में कंपनी गेमिंग टैबलेट लॉन्च करने पर विचार कर सकती है।

OnePlus को लेकर भी पोस्ट में बड़ा दावा किया गया है। टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी फिलहाल Ricoh Imaging Technology के साथ किसी तरह की साझेदारी पर काम नहीं कर रही है। इसके बजाय OnePlus आने वाले डिवाइसों में गेमिंग परफॉर्मेंस को प्राथमिकता दे रही है। पिछले कुछ समय से OnePlus और Ricoh की संभावित साझेदारी को लेकर कई अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन यह नई लीक उन दावों से अलग तस्वीर पेश करती है।

फिलहाल यह पूरी जानकारी एक लीक पर आधारित है और Realme या OnePlus की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में इन दावों की पुष्टि होने तक इन्हें अफवाह या शुरुआती जानकारी के तौर पर ही देखा जाना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.