50MP कैमरा, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ Realme C67 5G होगा 14 दिसंबर को लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme C67 5Gस्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, एक ऑक्सीलरी कैमरा और एक एलईडी फ्लैश के साथ राउंड कैमरा मॉड्यूल में देखा गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 12:12 IST
ख़ास बातें
  • Realme C67 5G स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा।
  • Realme C67 5G स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Realme C67 5G स्मार्टफोन 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा।

Realme C67 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Realme

Realme भारतीय बाजार में एक नए 5G फोन को लेकर आने वाला है। ब्रांड ने आखिरकार कंफर्म कर दिया है कि आगामी फोन को Realme C67 कहा जाएगा। रियलमी के नए 5जी फोन को देश में 14 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश किया जाएगा। यहां हम आपको Realme C67 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C67 5G डिजाइन और फीचर्स


ब्रांड द्वारा जारी किए गए ऑफिशियल पोस्टर्स में खुलासा हुआ है कि Realme C67 5G स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा। आगामी स्मार्टफोन को 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, एक ऑक्सीलरी कैमरा और एक एलईडी फ्लैश के साथ राउंड कैमरा मॉड्यूल में देखा गया है।

कंपनी ने कंफर्म किया है कि रियलमी सी67 5जी 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगा और 5G सपोर्ट वाले 6nm चिपसेट से लैस होगा। यह ब्रांड का पहला सी-क्लास फोन होगा जो कि 5जी कनेक्टिविटा का सपोर्ट करेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।


Realme C67 5G की कीमत


अफवाहों के अनुसार, Realme C67 5G की कीमत 12,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच होगी। ऐसा अनुमान है कि यह फोन 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB इनबिल्ट स्टोरेज का सपोर्ट करेगा।

आपको बता दें कि Realme अपने पावरफुल फ्लैगशिप फोन Realme GT 5 Pro को कल यानी कि 7 दिसंबर चीन में लॉन्च करने के लिए तैयार है। इस स्मार्टफोन की कथित कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,260) है। GT 5 Pro में 6.78 इंच की कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि 1.5K रेजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल IMX890 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। फोन में अधिकतम 24GB LPDDR5x RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगी। यह फोन 5,400mAh की बैटरी से लैस होगा जो कि 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड यूआई 5 से लैस होगा।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2780 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  2. ₹44,000 सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन
  3. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ Oppo K15 लॉन्च, कीमत और फीचर्स जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 Pro जल्द होगा लॉन्च, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. OnePlus N6x में मिलेगी 7,000mAh की बैटरी, इस महीने होगा लॉन्च
  3. Ola-Uber-Rapido ड्राइवर की मनमानी से परेशान? अब राइड कैंसल करने पर लगेगा भारी जुर्माना
  4. CJP Protest: बिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप को सरकार ने किया बैन, जानें क्या था खतरा!
  5. Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  6. Pixel Watch 5 में मिलेगी 3GB रैम, Qualcomm की चिप! गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग में खुलासा
  7. Honda ने भारत में पेश किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें फीचर्स, रेंज
  8. Apple का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है iPhone 18 Pro Max
  9. CJP के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने पहने स्मार्ट ग्लासेस!, जानें क्या हैं इस टेक्नोलॉजी के मायने?
  10. iQOO 15 Ultra के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, EEC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.