• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 11 Series Launch: 9 मई को लॉन्च हो रही है नए रियलमी स्मार्टफोन, उससे पहले जानें सब कुछ

Realme 11 Series Launch: 9 मई को लॉन्च हो रही है नए रियलमी स्मार्टफोन, उससे पहले जानें सब कुछ

Relame 11 सीरीज  के टॉप-एंड मॉडल 11 Pro+ के आधिकारिक टीजर से पता चल चुका है कि स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा।

Realme 11 Series Launch: 9 मई को लॉन्च हो रही है नए रियलमी स्मार्टफोन, उससे पहले जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • टॉप-एंड मॉडल MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट से लैस हो सकता है
  • इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी
  • सीरीज में Realme 11, 11 Pro और 11 Pro+ मॉडल्स शामिल हो सकते हैं
विज्ञापन
Realme 11 सीरीज चीन में 9 मई को लॉन्च होने जा रही है। सीरीज में Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ जैसे मॉडल्स को लॉन्च किया जा सकता है। लाइनअप में Realme 11 Pro+ टॉप एंड स्मार्टफोन हो सकता है। सीरीज के सभी फोन एक समान सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ आ सकते हैं। हालिया लीक्स से पता चला है कि टॉप-एंड मॉडल MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट से लैस होगा और इसमें 120Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करने वाली कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी। कैमरा, बैटरी और चार्जिंग क्षमता को लेकर भी लीक्स देखने को मिल चुके हैं। यहां हम आपको Realme 11 सीरीज को लेकर अभी तक सामने आई जानकारियों के बारे में बता रहे हैं।

Relame 11 सीरीज  के टॉप-एंड मॉडल 11 Pro+ के आधिकारिक टीजर से पता चल चुका है कि स्मार्टफोन में सर्कुलर रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। लीक्स का कहना है कि सीरीज के सभी स्मार्टफोन कुछ छोटे बदलावों के साथ एक समान कैमरा मॉड्यूल लेकर आएंगे। हालांकि, बॉडी में काफी अंतर देखने को मिल सकता है, जिसमें से Realme 11 Pro+ मॉडल एक कर्व्ड रियर और डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसे पूर्व GUCCI डिजाइनर मैटेओ मेनोटो के साथ को-डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, टीजर्स से कंफर्म हो चुका है कि प्रीमियम वेरिएंट में बेज फॉक्स लेदर बैक पैनल होगा, जिसे "सनराइज सिटी" कहा जाएगा। हालांकि, ऐसा हो सकता है कि स्मार्टफोन को और भी कलर ऑप्शन या बैक पैनल मटेरियल में लॉन्च किया जाए।

कुछ स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा हो चुका है, जिससे पता चला है कि Realme 11 Pro+ मॉडल में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला FHD+ रिजॉल्यूशन से लैस  6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले होगा। यह 61-डिग्री कर्वेचर वाला डिस्प्ले होगा। दूसरी ओर स्टैंडर्ड Realme 11 5G में कथित तौर पर FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ 6.4-इंच AMOLED डिस्प्ले मिलने वाला है।

हाल ही में Geekbench लिस्टिंग से पता चला था कि Relame 11 Pro+ मॉडल MT6877V/TTZA मॉडल नंबर वाले प्रोसेसर से लैस चिपसेट के साथ आएगा, जो कि MediaTek के नए Dimensity 7050 SoC होने की संभावना है। इसके अलावा, इसी बेंचमार्क लिस्टिंग से पता चला था कि फोन 12GB रैम से लैस होगा और आउट-ऑफ-द-बॉक्स Android 13 OS के साथ आएगा। इसमें कथित Realme 11 Pro+ को 838 का सिंगल-कोर और 2303 का मल्टी-कोर स्कोर हासिल हुआ था।

अपकमिंग Realme 11 Pro+ 5G में f/1.4 अपर्चर वाला 200-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर, 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और साथ ही 2-मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर दिया जा सकता है। यह सेल्फी और वीडियो चैट के लिए 16-मेगापिक्सल सेंसर से भी लैस हो सकता है।

वहीं, Gizmochina के अनुसार, Realme 11 Pro और 11 Pro+ मॉडल 5,000mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं, जिनमें से प्रो मॉडल में 67W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। वहीं, 3C लिस्टिंग से पता चला है कि स्टैंडर्ड 11 मॉडल में 33W फास्ट चार्जिंग शामिल होगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »